टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित अक्सर अपने सीरियल्स को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। रिद्धिमा ‘बहू हमारी रजनीकांत’ शो से घर-घर में पॉपुलर हुई थीं। हाल ही में, रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की है, जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। रिद्धिमा बुर्ज खलीफा के सामने बोल्ड अदाओं का जलवा बिखेर रही हैं। उनकी इन तस्वीरों पर फैंस अपना जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं।
रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने दुबई वेकेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा की, जिसमें वह पानी में कहर ढाती दिखाई दे रही हैं। उनका ग्लैमरस अंदाज उनके फैंस को काफी अट्रैक्ट कर रहा है। रिद्धिमा की इस तस्वीर में फैंस अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘क्या आफत लग रही हैं आप।’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘बुर्ज खलीफा भी आपका मुरीद हो गया है। एक और यूजर ने कहा, टीवी की बहू का बोल्ड अंदाज तो काफी अच्छा है।’
गौरतलब है कि रिद्धिमा ने मॉडलिंग से इंडस्ट्री में कदम रखा था। वह कई बड़े विज्ञापनों का चेहरा बन चुकी हैं। सनस्लिक, फेयर एंड लवली, डव, हारपिक से लेकर वीक समेत कई बड़े ब्रांड के लिए उन्होंने काम किया। फिर साल 2016 में रिद्धिमा पंडित ने एक्टिंग डेब्यू किया। रिद्धिमा को विज्ञापनों से ज्यादा टीवी शोज में लोकप्रियता मिली है।
Mrs Chatterjee vs Norway: इस भारतीय कपल की कहानी पर आधारित है रानी की अगली फिल्म, असलियत जानकर दहल जाएगा दिल
आपको बता दें कि रिद्धिमा पंडित ने टीवी के लोकप्रिय शो ‘बहू हमारी रजनीकांत’ से डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने लीड रोल रजनी को निभाया। फिर वह द ड्रामा कंपनी में फीचर हुईं। इसके बाद वह डांस चैंपियन शो को होस्ट भी करती दिखाई दीं। खास बात ये है कि वह बिग बॉस ओटीटी में भी हिस्सा ले चुकी हैं। रिद्धिमा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस संग आए दिन अपनी निजी जिंदगी के अपडेट फैंस संग साझा करती रहती हैं।