फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badshah: बादशाह पर नहीं लगा कोई जुर्माना, रैपर की टीम ने जारी किया बयान, कहा- झूठे आरोप लगाए गए हैं

Wed, 18 Dec 2024 12:13 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

यही नहीं, उन्होंने आज अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी इन रिपोर्टों का खंडन करते हुए पोस्ट किया और इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने हमेशा कानून का पालन किया है।
 
विज्ञापन
बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के लोकप्रिय रैपर बादशाह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा विवादों को लेकर घेरे में रहते हैं। बादशाह कभी अपने बयानों को लेकर तो कभी अपने पुराने झगड़ों को लेकर कंट्रोवर्सी का हिस्सा बन जाते हैं। अब इसी क्रम में बादशाह एक बार फिर विवादों के घेरे में तब आए, जब खबर वायरल हुई थी कि सड़क के गलत साइड में गाड़ी चलाने के लिए उन पर 15,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। हालांकि, अब रैपर की टीम ने साफ किया है कि यह खबर पूरी तरह से फेक है।
विज्ञापन


फेक है बादशाह पर जुर्माने की खबर
बादशाह की टीम ने बयान जारी कर कहा, "हम यह बयान 15 दिसंबर, 2024 को दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में करण औजला के कॉन्सर्ट के बाद बादशाह से जुड़ी एक ट्रैफिक घटना के बारे में हाल ही में आई मानहानिकारक रिपोर्टों और झूठे आरोपों को संबोधित करने के लिए जारी कर रहे हैं। इन रिपोर्टों में आरोप लगाया गया है कि बादशाह ट्रैफिक उल्लंघन में शामिल थे, विशेष रूप से सड़क के गलत साइड पर गाड़ी चला रहे थे। हम स्पष्ट रूप से बताना चाहते हैं कि यह आरोप पूरी तरह से झूठा है।

OTT This Week: 'मूनवॉक' से लेकर 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर होगा इन फिल्मों-सीरीज का बोलबाला

टीम ने खुद दी सफाई
टीम ने आगे कहा, 'कॉन्सर्ट की रात, बादशाह एक सफेद टोयोटा वेलफायर में थे, यह गाड़ी बक्शी ट्रांसपोर्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ने प्रदान किया गया था और इसे एक लाइसेंस के साथ प्रोफेशनल ड्राइवर चला रहा था। पूरे कार्यक्रम के लिए हमारी व्यवस्था में एक टोयोटा वेलफायर और तीन टोयोटा इनोवा क्रिस्टास शामिल थे, ताकि हमारी टीम का सुरक्षित रूप से कॉन्सर्ट तक पहुंच सके। बादशाह इनमें से किसी भी गाड़ी को नहीं चला रहे थे।'

Rashmika Mandanna: 'जीवन के हर पड़ाव में साथी की जरूरत है', विजय संग डेटिंग अफवाहों के बीच बोलीं रश्मिका

स्टोरी पोस्ट कर दी सफाई
विज्ञापन

यही नहीं, उन्होंने आज अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी इन रिपोर्टों का खंडन करते हुए पोस्ट किया और इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने हमेशा कानून का पालन किया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें