इंडस्ट्री में आकर बदला नाम
अक्षय कुमार को बॉलीवुड में करीब साढ़े तीन दशक हो गए हैं। करोड़ों की संख्या में उनके प्रशंसक हैं। एक्शन, रोमांस, फैमिली, कॉमेडी, हर शैली की फिल्म में अक्षय कुमार हाथ आजमा चुके हैं। फिल्मों में उनके एक्शन का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है। 9 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में जन्मे अक्षय कुमार का असली नाम राजीव भाटिया है। उन्होंने इंडस्ट्री में आकर अपना नाम बदल लिया। फैंस उन्हें 'अक्की' कहते हैं। अभिनेता ने वर्ष 1991 में फिल्म 'सौगंध' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। अब तक वे 150 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।
खिलाड़ी सीरीज की फिल्मों ने बनाया 'खिलाड़ी'
अक्षय कुमार की खिलाड़ी सीरीज की फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड का 'खिलाड़ी' बना दिया। इस सीरीज की फिल्मों में 'खिलाड़ी', 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'सबसे बड़ा खिलाड़ी', 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी', 'मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी', 'इंटरनेशनल खिलाड़ी', 'खिलाड़ी 420', 'खिलाड़ी 786' फिल्में शामिल हैं। अभिनय के अलावा अक्षय मार्शल आर्ट में भी माहिर हैं। वह ताइक्वांडो और मय थाई में ब्लैक बेल्ट प्राप्त कर चुके हैं। इसके अलावा अक्षय कराटे में भी सिक्स्थ डिग्री ब्लैक बेल्ट हासिल कर चुके हैं। अक्षय कुमार के पास कनाडा की नागरिकता थी, लेकिन अब बीते वर्ष अगस्त में उन्हें भारतीय नागरिकता मिल चुकी है। निजी जिंदगी की बात करें तो अभिनेता ने ट्विंकल खन्ना से शादी की है। ट्विंकल और अक्षय दो बच्चों-एक बेटा और एक बेटी के माता-पिता हैं। अक्षय अपनी अनुशासित दिनचर्या के लिए लोकप्रिय हैं।
Raveena Tandon: रवीना ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- मैं एक्टिंग के बजाए निर्देशन में अपना करियर बनाना चाहती थी
टाइगर के एक्शन और डांस के दीवाने हैं दर्शक
संवाद में भाग लेने वाले दूसरे अभिनेता टाइगर श्रॉफ फिल्मी पृष्ठभूमि से आते हैं। वे जैकी श्रॉफ के बेटे हैं। अभिनय के साथ-साथ टाइगर अपने एक्शन और डांस के लिए भी मशहूर हैं। टाइगर का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है, लेकिन घर में उन्हें प्यार से टाइगर कहकर बुलाया जाता है। फिल्मी दुनिया में भी अब वे इसी नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने 2014 में आई 'हीरोपंती' से डेब्यू किया। टाइगर ने अब तक बागी, ए फ्लाइंग जट, बागी 3, स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 , वॉर 2 जैसी फिल्मों में काम किया है। टाइगर मार्शल आर्ट में माहिर हैं। उन्होंने बाकायदा इसकी ट्रेनिंग ली है। बहुत कम लोग ही जानते हैं कि 14 साल की उम्र से उन्होंने मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। वह ताइक्वांडो में फिफ्थ डिग्री ब्लैक बेल्ट हासिल कर चुके हैं।
Rakul-Jackky: रकुल-जैकी की शादी में 'बड़े मियां छोटे मियां' ने जमकर मचाया था धमाल, वीडियो हुआ वायरल