मियामी के मंच पर इस साल लैटिन संगीत का सबसे बड़ा उत्सव देखने को मिला। साल 2025 के लैटिन बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स में जब विजेताओं की घोषणा हुई तो हर तरफ एक ही नाम सुनाई दे रहा था। वो नाम है- बैड बनी। जी हां, मशहूर रैपर बैड बनी ने एक ही रात में 11 अवॉर्ड्स जीतकर यह साबित कर दिया कि लैटिन म्यूजिक की दुनिया में वो बहुत आगे निकल चुके हैं। उनके अलावा किस-किस को अवॉर्ड मिला और किस श्रेणी में मिला, चलिए जानते हैं।
बैड बनी को मिले कौन-कौन से अवॉर्ड्स?
दुनियाभर में ‘टीटी मे प्रेगुंतो’ जैसे गानों के लिए पहचान बना चुके रैपर बैड बनी ने इस दौरान आर्टिस्ट ऑफ द ईयर, सॉन्गराइटर ऑफ द ईयर और टॉप लैटिन एल्बम जैसे बड़े खिताब अपने नाम किए। उनका हालिया एल्बम देबी तिरार मास फोटोज दर्शकों के बीच रिकॉर्ड तोड़ लोकप्रियता हासिल कर चुका है और अब अवॉर्ड्स ने उसकी सफलता पर मुहर लगा दी है।
केवल बैड बनी ही नहीं, बल्कि लैटिन म्यूजिक के दूसरे सितारे भी इस रात अपनी चमक बिखेरते नजर आए। राउ एलेजांद्रो को कई अहम श्रेणियों में फाइनलिस्ट घोषित किया गया, जिनमें आर्टिस्ट ऑफ द ईयर और टूर ऑफ द ईयर जैसी कैटेगरी शामिल थीं। वहीं, करोल जी ने भी अपने लोकप्रिय गीत 'सी आंतेस ते उबिएरा कोनोसीदो' के लिए पांच नामांकन हासिल किए और छह अवॉर्ड्स जीतकर महिलाओं के वर्ग में इतिहास रच दिया।
देखें प्रमुख श्रेणियों के विजेताओं की सूची-
| अवॉर्ड श्रेणी |
विजेता |
| आर्टिस्ट ऑफ द ईयर |
बैड बनी |
| आर्टिस्ट ऑफ द ईयर (न्यू) |
नेटन वेगा |
| टूर ऑफ द ईयर |
शकिरा |
| क्रॉसओवर आर्टिस्ट ऑफ द ईयर |
बेनी ब्लांको |
| ग्लोबल 200 लैटिन आर्टिस्ट ऑफ द ईयर |
बैड बनी |
| ग्लोबल 200 लैटिन सॉन्ग ऑफ द ईयर |
कारोेल जी |
| हॉट लैटिन सॉन्ग ऑफ द ईयर |
बैड बनी |
| हॉट लैटिन सॉन्ग्स आर्टिस्ट ऑफ द ईयर (पुरुष) |
बैड बनी |
| हॉट लैटिन सॉन्ग्स आर्टिस्ट ऑफ द ईयर (महिला) |
कारोेल जी |
शकिरा को 'टूर ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड
शकिरा, जिनकी टूरिंग स्टाइल और मंच पर उपस्थिति आज भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती है, उन्हें इस दौरान 'टूर ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड मिला। वहीं बेनी ब्लांको को क्रॉसओवर आर्टिस्ट ऑफ द ईयर का सम्मान मिला, जिन्होंने लैटिन और मुख्यधारा संगीत को आपस में जोड़ने में काफी अहम भूमिका निभाई है।
यह खबर भी पढ़ें: मां के निधन से टूटा 'तारक मेहता...' का यह अभिनेता, भावुक पोस्ट कर बोले- मिस यू माई; सह-कलाकारों ने जताया दुख
बैड बनी ने जीत के बाद क्या कहा?
इस अवॉर्ड नाइट की खास बात यह रही कि लैटिन म्यूजिक ने न सिर्फ अपनी परंपरा बल्कि आधुनिकता का भी संगम पेश किया। मंच पर जब बैड बनी ने अपनी जीत का आभार व्यक्त किया, तो उन्होंने कहा, 'ये अवॉर्ड्स सिर्फ मेरे नहीं हैं, ये उन सभी कलाकारों के हैं जो लैटिन संगीत को विश्व मंच पर ले जा रहे हैं।' वहीं इस दौरान करोल जी ने भी मंच से कहा कि लैटिन महिलाओं के लिए यह दौर नया इतिहास लिखने का है- जहां आवाजें सीमाओं से परे जा रही हैं और लैटिन बीट्स दुनिया भर में धड़कन बन चुकी हैं।