फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sohum Shah: जिन हॉरर फिल्मों को देख कांप जाती थी रूह, सोहम शाह ने रामसे ब्रदर्स की उन फिल्मों के खरीदे राइट्स

Tue, 24 Dec 2024 11:44 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता ने हाल ही में, इस बारे में खुलासा करते हुए कहा, 'मैंने रामसे ब्रदर्स की फिल्म वीराना, पुरानी हवेली और पुराना मंदिर के राइट्स खरीद लिए हैं। मैं इसे नए तरीके से बनाऊंगा। मुझे लगता है कि हम हॉरर शैली के साथ बहुत कुछ मजेदार और अच्छा कर सकते हैं।"
विज्ञापन
सोहम शाह - फोटो : इंस्टाग्राम @ shah_sohum
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकप्रिय और बेहद चर्चित फिल्म 'तुम्बाड' को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया और इसने 2024 में अपना दबदबा बनाया था। फिल्म की मूल रिलीज साल 2018 में हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने बड़ी सफलता हासिल की थी। फिल्म का हाइप देखते हुए सोहम शाह ने तुम्बाड 2 की भी घोषणा कर दी थी। इसी बीच अब हॉरर फिल्म देखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सोहम शाह ने हाल ही में, रामसे ब्रदर्स की बनाई गई 80 और 90 के दशक की हॉरर फिल्मों के अधिकार खरीद लिए हैं।

विज्ञापन


रामसे ब्रदर्स की फिल्मों के राइट्स खरीदे
अभिनेता ने हाल ही में, इस बारे में खुलासा करते हुए कहा, 'मैंने रामसे ब्रदर्स की फिल्म वीराना, पुरानी हवेली और पुराना मंदिर के राइट्स खरीद लिए हैं। मैं इसे नए तरीके से बनाऊंगा। मुझे लगता है कि हम हॉरर शैली के साथ बहुत कुछ मजेदार और अच्छा कर सकते हैं। यह बिजनेस के तौर पर भी काफी फायदेमंद होता है।'

शुद्ध हॉरर फिल्म पर करना चाहते हैं काम
अभिनेता ने आगे कहा, 'आज जो भी फिल्में बन रही हैं, वह हॉरर कॉमेडी शैली में बन रही हैं। मुझे लगता है कि जब बात हॉरर की आती है तो एक राइटर के तौर पर आप स्वतंत्र रूप से फिल्म के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। आज ऐसे कई लोग हैं, जो सिर्फ हॉरर फिल्में देखना चाहते हैं। प्योर हॉरर फिल्में, जिनमें किसी भी और शैली की प्रयोग न हुआ हो। मुझे लगता है कि मैं इस क्षेत्र में बहुत कुछ कर सकता हूं।'
विज्ञापन


हॉरर यूनिवर्स बनाने पर क्या बोले अभिनेता?
यही नहीं, जब सोहम शाह से आगे पूछा गया कि क्या वह इन फिल्मों का यूनिवर्स बनाना चाहते हैं। इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'हम इसके बारे में सोच सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि तुम्बाड खुद में एक अपनी कहानी है और यूनिवर्स है। जब 2017 में यह फिल्म बनाई गई थी, तब भी चीजें ऐसी ही थीं। हालांकि, इस फिल्म कैरेक्टर की बैकस्टोरी की गुंजाइश है। इसलिए इसके सीक्वल और प्रीक्वल को बनाने पर हम विचार कर रहे हैं।'

Ayushmann Khurrana: सूरज बड़जात्या की फिल्म से कटा सलमान खान का पत्ता? आयुष्मान खुराना बनेंगे नए 'प्रेम'!



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें