'सावन आया है' गाने में आयुष्मान-शरवरी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
'सावन आया है' गाने में आयुष्मान-शरवरी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
गाने में दिखी 90 के दशक की वाइब
यह गाना श्रेया घोषाल और केशव आनंद ने अपनी खूबसूरत आवाज से इसे सजाया है। वहीं, हिमेश रेशमिया ने इसका संगीत दिया है। यह गाना 90 के दशक की वाइब दे रहा है। इसमें परिवार, त्योहार और तमाम जिम्मेदारियों के बीच प्यार और इमोशंस की झलक है। त्योहार से पहले घर की साफ-सफाई के बीच आयुष्मान और शरवरी एक-दूसरे के साथ रोमांस करते दिख रहे हैं।
कब रिलीज होगी ये फिल्म?
बता दें कि 'ये प्रेम मोल लिया' फिल्म एक म्यूजिकल फैमिली एंटरटेनर फिल्म है। इसके निर्देशन की कमान सूरज बड़जात्या ने संभाली है। राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स ने इसका निर्माण किया है। सिनेमाघरों में फिल्म 27 नवंबर 2026 को दस्तक देगी। फिल्म में अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा जैसे सितारे भी हैं।