2025 की दिवाली इस बार बॉक्स ऑफिस के लिए काफी खास होने वाली है।फिल्म निर्माता दिनेश विजान की अगली फिल्म 'थामा' को दिवाली पर ही रिलीज किया जाएगा। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म में परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे मंझे हुए कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
‘वॉर 2’ के साथ लॉन्च होगा ‘थामा’ का टीजर
पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो 'थामा' की पहली झलक यानी टीजर इस स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर रिलीज किया जाएगा। ये टीजर ऋतिक रोशन और एनटीआर जूनियर की मच अवेटेड फिल्म ‘वॉर 2’ के साथ सिनेमाघरों में लगाया जाएगा। निर्माता दिनेश विजान इस रणनीति के तहत एक बड़े दर्शक वर्ग तक फिल्म की झलक पहुंचाने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि देशभर के सिनेमाघरों में ‘थामा’ का टीजर 'वॉर 2' के प्रिंट्स के साथ अटैच किया जाएगा, जिससे ये सुनिश्चित किया जा सके कि ज्यादातर सिनेमाप्रेमी इसे बड़े पर्दे पर देख सकें।
ये खबर भी पढ़ें:
Farah Khan: ‘हमारी इंडस्ट्री में लोग दूसरों की असफलता पर खुश होते हैं’, फराह ने बॉलीवुड से जुड़े किए कई खुलासे
प्रेम कहानी में छुपा है रहस्य और डर
फिल्म 'थामा' सिर्फ एक डरावनी कहानी नहीं है, बल्कि इसमें रोमांस और कॉमेडी का भरपूर मिश्रण भी देने का भी प्रयास किया जा रहा है। निर्देशक आदित्य सर्पोतदार ने पहले एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि ‘थामा’ पारंपरिक हॉरर-कॉमेडी से अलग है। ये एक प्रेम कहानी है जिसमें कुछ रहस्यमयी और अलौकिक तत्व जोड़े गए हैं, जो इसे ‘स्त्री यूनिवर्स’ की बाकी फिल्मों से अलग बनाते हैं।
बॉलीवुड की पहली वैम्पायर कॉमेडी
ये फिल्म हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी वैम्पायर बेस्ड कॉमेडी बताई जा रही है, जिसमें एक से बढ़कर एक सितारे शामिल हैं। फिल्म की घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर ‘थामा’ को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। फैंस इसके टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।