साल 2018 में सिनेमाघरों में आयुष्मान खुराना और तबु अभिनीत फिल्म ‘अंधाधुन’ ने दस्तक दी। फिल्म दर्शकों को इतनी पसंद आई की यह बॉलीवुड की सबसे प्रशंसित फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई। इस फिल्म में राधिका आप्टे और अनिल धवन ने भी प्रमुख भूमिका निभाई है। आज यानी पांच अक्टूबर को फिल्म ने छह साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर तबु और आयुष्मान खुराना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए इसका जश्न मनाया है। वही, प्रशंसकों ने तो श्रीराम राघवन निर्देशित इस फिल्म के सीक्वल की भी मांग कर डाली।
आयुष्मान ने साझा किया एनिमेटेड वीडियो
शनिवार पांच अक्टूबर को ‘अंधाधुन’ की 6वीं सालगिरह पर अभिनेता आयुष्मान खुराना ने एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में फिल्म के महत्वपूर्ण किरदारों का एनिमेटेड वर्जन दिख रहा है। साथ ही इसके बैकग्राउंड में लैला लैला गीत बज रहा है। इसके कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, ‘छह साल हो गए पर ये सस्पेंस अभी तक जिंदा है।’
Bigg Boss 18 Promo: बिग बॉस 18 के चक्रव्यूह में फंसे भाईजान, अपने AI वर्जन से की मुलाकात, प्रोमो आया सामने
तब्बू ने भी जताई खुशी
तब्बू ने भी अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर साझा किया। फिल्म के कलाकारों और क्रू को टैग करते हुए, उन्होंने कैप्शन में क्लैप इमोजी के साथ अपनी खुशी जाहिर की।
प्रशंसकों ने की सीक्वल की मांग
प्रशंसकों ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन फिल्म की खूब तारीफ की और इसके सीक्वल की भी मांग की। एक यूजर ने लिखा, ‘अंधाधुन चैप्टर दो में सस्पेंस खत्म कर दो’, वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘सीक्वल की हकदार है।’ ऐसे ही कई सारे कमेंट्स आयुष्मान की पोस्ट में यूजर्स ने किए। यह फिल्म एक ब्लैक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर है। इस फिल्म ने तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते और सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म और सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार जीता, जबकि आयुष्मान खुराना ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता है।
गार्डन एरिया से किचन और बेडरूम तक, ऐसा दिखता है 'बिग बॉस 18' का घर