आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की अदाकारी से सजी अपकमिंग फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में पारिवारिक ड्रामा की झलक दिखी है। अपनी शादी के लिए आयुष्मान और शरवरी अपने परिवारों को समझाते हुए नजर आते हैं।
ये प्रेम मोल लिया
- फोटो : यूट्यूब
ट्रेलर में क्या है?
पौने चार मिनट के ट्रेलर में दिखाया गया है कि आयुष्मान खुराना शरवरी वाघ से शादी करना चाहते हैं। मगर शादी में एक दिक्कत है। शरवरी अपना घर छोड़कर अपने ससुराल नहीं जाना चाहती हैं। उनके मुताबिक उनके घर में सिर्फ महिलाएं ही रहती हैं। सभी की जिम्मेदारी शरवरी पर है।
ये प्रेम मोल लिया
- फोटो : यूट्यूब
दो परिवारों के बीच ड्रामा
ऐसे में दोनों एक समझौता करते हैं। आयुष्मान फैसला करते हैं कि वह अपने परिवार के साथ शरवरी के घर पर जमाई बनकर रहेंगे। आयुष्मान के घर वाले तो मान जाते हैं। मगर शरवरी के घर वाले थोड़ी मुश्किल से मानते हैं। आयुष्मान का परिवार जब शरवरी के यहां आता है, जब कई तरह की दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। हालांकि आखिर में दोनों परिवार कुछ समझौतों पर राजी होते हैं और एक साथ रहने लगते हैं।
ये प्रेम मोल लिया
- फोटो : यूट्यूब
ट्रेलर में दिखी इन कलाकारों की झलक
ट्रेलर में अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, सौम्या टंडन, गीता अग्रवाल शर्मा और राजेश कुमार जैसे कलाकार नजर आए हैं। सभी कलाकार दमदार एक्टिंग में नजर आए हैं।
ये प्रेम मोल लिया
- फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी फिल्म?
- फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' सूरज बड़जात्या की अगली डायरेक्टोरियल फिल्म है।
- इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं।
- शरवरी पहली बार आयुष्मान के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं।
- यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
- यह फिल्म राजश्री प्रोडक्शन्स और महावीर जैन फिल्म्स के बैनर तले बनी है।
शरवरी वाघ, आयुष्मान खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
'ये प्रेम मोल लिया' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे मुख्य कलाकार
एक इवेंट में 'ये प्रेम मोल लिया' का ट्रेलर लॉन्च किया गया। यहां आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ पहुंचे। इवेंट में शरवरी वाघ रंग-बिरंगे लहंगे में नजर आईं। वहीं आयुष्मान खुराना नैवी ब्लू सूट में पहुंचे। दोनों ने कैमरे के सामने पोज दिए।