'वॉर 2' बनाने के लिए की मेहनत
अयान ने कहा 'यह बड़ी जिम्मेदारी है कि 'वॉर' फ्रेंचाइजी को आप आगे बढ़ाएं और इस पर अपनी छाप छोड़ें। मुझ पर जिम्मेदारी थी कि मैं इस यूनिवर्स को आगे ले जाऊं। फिल्म से दर्शकों की अपनी उम्मीदें भी हैं। पहली फिल्म का भी प्रेशर था। मैंने ‘वॉर 2’ को डायरेक्ट करने को एक मौके के रूप में देखा, जिससे मैं पहली फिल्म को एक सलामी दे सकूं। अगर ऐसा न हो, तो इस तरह की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी में मजा नहीं आता। एक निर्देशक के रूप में मैं पूरी ईमानदारी से कह रहा हूं कि मैंने अपने आपको व्यक्त करने के लिए पूरी कोशिश की है।'
'वॉर 2' सबसे ताकतवर फिल्मों में से एक
अयान ने कहा कि सबसे ज्यादा समय हमने एक्शन सीन और कहानी के उस संघर्ष को रचने में लगाया, जो ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच आमने-सामने की भिड़ंत को वाजिब बना सके। उन्होंने 'वॉर 2' को एक शानदार और मजबूत फिल्म बताया। ये फिल्म वास्तव में भारतीय सिनेमा का संगम है, जहां ये दो बड़े अभिनेता एक साथ आ रहे हैं। हमें इस जोड़ी से दर्शकों की उम्मीदों का पूरा अंदाजा था और हमने हर सेकंड इसी पर ध्यान दिया कि जब लोग थिएटर में बैठें तो उन्हें जिंदगी का सबसे रोमांचक अनुभव कैसे मिले।
14 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'वॉर 2' 14 अगस्त, 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 2019 की एक्शन थ्रिलर 'वॉर' का सीक्वल है, जिसमें ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर अहम किरदार में थे। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित 'वॉर' यशराज फिल्म के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा थी। अब 'वॉर 2' भी उसी का हिस्सा है।