फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एव्रिल लावीन मां बनीं: मशहूर कनाडाई गायिका के घर गूंजी किलकारी, बिटिया को दिया जन्म

Sat, 14 Nov 2026 05:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Avril Lavigne Welcomes Baby Girl: कनाडाई सिंगर एव्रिल लावीन ने बिटिया का स्वागत किया है।
  • एव्रिल ने मां बनने की खुशखबरी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ शेयर की है।
  • उन्होंने बेबी गर्ल के साथ एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है।
विज्ञापन
एव्रिल लवीन मां बनीं - फोटो : इंस्टाग्राम@avrillavigne
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एव्रिल लावीन मां बन गई हैं। मशहूर कनाडाई गायिका ने पहले बच्चे के रूप में बिटिया का स्वागत किया है। उन्होंने बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए खुशखबरी फैंस के साथ साझा की है। हालांकि, बेबी गर्ल का नाम उन्होंने क्या रखा है, यह जानकारी नहीं दी है। साथ ही अपने पार्टनर की पहचान भी नहीं बताई है।

विज्ञापन
Trending Videos

एव्रिल लवीन मां बनीं - फोटो : इंस्टाग्राम
गायिका बोलीं- 'हमारी प्रिंसेस आ गई'
पॉपस्टार एव्रिल लवीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने तीन फोटोज शेयर किए हैं। एक तस्वीर में वे और उनके पार्टनर अपनी नन्ही परी के नन्हे हाथों को थामे हुए हैं। दूसरी तस्वीर में एव्रिल अपनी बेटी के साथ नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर में एव्रिल, उनके पार्टनर और बेबी गर्ल के शूज हैं। एक भी तस्वीर में गायिका के पति का चेहरा नहीं नजर आया है। पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'हमारी प्रिंसेस आ गई है'।
 

डेटिंग पर क्या सोचती हैं एव्रिल
एव्रिल लावीन ने 42 वर्ष की उम्र में पहले बच्चे को जन्म दिया है। बता दें कि सिंगर अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं। अपने रोमांटिक रिलेशनशिप को लेकर उन्होंने पब्लिक में बहुत कम बात की है। मई 2024 में एलेक्स कूपर के पॉडकास्ट, कॉल हर डैडी पर आने के दौरान उन्होंने डेटिंग के अपने तरीके पर बात की थी। उन्होंने कहा था, 'मैंने कभी सच में डेटिंग नहीं की। मैं हमेशा, जैसे, एक बहुत बड़े रिश्ते में थी'। हालांकि, एव्रिल ने उस समय यह नहीं बताया कि वे किसी को डेट कर रही हैं या नहीं।
विज्ञापन

एव्रिल लावीन की पर्सनल लाइफ
एव्रिल की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी दो शादी हो चुकी हैं। पहली शादी 2006 में सम 41 के फ्रंटमैन डेरिक व्हिब्ली से की थी। उस समय सिंगर 21 साल की थीं और व्हिब्ली की उम्र 26 साल थी। इस कपल ने 2009 में अपने अलग होने की घोषणा की। साल 2010 में उनका तलाक फाइनल हो गया। दूसरी शादी साल 2013 में कनाडाई संगीतकार चाड क्रोगर से की। मगर, 2015 में इनका तलाक हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें