जान्हवी के साथ पूरी की शूटिंग
टाइगर के साथ इस फिल्म में जान्हवी कपूर भी हैं। दोनों सिातरों ने फिल्म का पुणे शेड्यूल पूरा कर लिया है। यह अपडेट फिल्म के हेयर और मेकअप आर्टिस्ट सौरव रॉय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बाद में जान्हवी कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सौरव का यह पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में एक चॉकलेट केक की तस्वीर है। इस पर 'LJG पुणे रैप' लिखा है। साथ ही, धर्मा प्रोडक्शंस का भी जिक्र है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
टाइगर और जान्हवी के अलावा इस फिल्म में लक्ष्य भी नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2025 में शुरू हुई थी। फिल्म इसी साल रिलीज होनी थी। मगर, शूटिंग में देरी के चलते रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। अब यह 14 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है। वे इससे पहले ‘गुड न्यूज’, ‘जुगजुग जियो’ और ‘सेल्फी’ जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं।
जान्हवी कपूर और टाइगर का वर्क फ्रंट
टाइगर श्रॉफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘बागी 4’ में देखा गया था। इसमें संजय दत्त, हरनाज संधू, सोनम बाजवा, श्रेयस तलपड़े, महेश ठाकुर और सौरभ सचदेवा जैसे कलाकार भी थे। वहीं, जान्हवी कपूर को आखिरी बार स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ में देखा गया था। यह फिल्म 04 जून 2026 को सिनेमाघरों रिलीज हुई थी।