फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tom Cruise: अवनीत कौर के साथ नमस्ते करते नजर आए टॉम क्रूज, हॉलीवुड एक्टर का इंडियन स्टाइल देख फैंस हुए खुश

Tue, 13 May 2025 12:30 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Avneet Kaur With Tom Cruise: अवनीत कौर ने हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज के साथ अपनी नई तस्वीरें आज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं साथ ही एक नोट भी लिखा है। 
 
विज्ञापन
टॉम क्रूज और अवनीत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम@avneetkaur_13
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में अवनीत कौर ने लंदन में हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की मास्टरक्लास में हिस्सा लिया था। वहीं आज अवनीत ने टॉम के साथ अपनी दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को खुश कर दिया है, जिस पर अब फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

 

अवनीत कौर का इंस्टाग्राम पोस्ट
अवनीत कौर ने इंस्टाग्राम पर टॉम क्रूज के साथ दो शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में टॉम और अवनीत दोनों ब्लैक ड्रेस में नमस्ते करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों के चेहरों पर स्माइल नजर आ रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में अवनीत और टॉम मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ अवनीत ने कैप्शन में लिखा, 'पूरे भारत को मेरे और मिस्टर क्रूज की तरफ से नमस्ते..आपको दोबारा देखकर बहुत अच्छा लगा टॉम क्रूज.. मिशन इंपॉसिबल।'

 

फैंस की प्रतिक्रिया
अवनीत और टॉम की बॉन्डिंग को देखकर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'लगता है अब वो तुम्हारा बेस्ट फ्रेंड है', एक और यूजर ने लिखा, 'आप पर गर्व है', एक और यूजर ने लिखा, 'हम आपसे प्यार करते हैं सर टॉम'। वहीं अवनीत के फैंस इस पोस्ट पर लगातार फायर और लाल दिल वाले इमोजी बरसा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Mahakali: भगवान हनुमान के आशीर्वाद से 'महाकाली' की शूटिंग शुरू, प्रशांत ने शेयर की पूजा सेरेमनी की तस्वीरें
विज्ञापन

टॉम की मास्टरक्लास में शामिल हुई थीं अवनीत
हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की मास्टक्लास अटेंड करने के लिए अवनीत लंदन गई थीं। इसी एक्सपीरियंस को उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर लिखा था, 'फिर से.. टॉम क्रूज.. द औरा.. रिस्पेक्ट और प्यार..'।

यह भी पढ़ें: Neha Dhupia: हांगकांग में बच्चों और पति संग मिट्टी से खेलती नजर आईं नेहा धूपिया, शेयर कीं क्यूट तस्वीरें


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें