वीडियो में क्या है?
अवनीत कौर की वीडियो में देखा जा सकता है कि वह बिना मेकअप के हैं। इसके बाद वह डांस करना शुरू करती हैं। फिर गायब हो जाती हैं। इसके दूसरे ही पल अवनीत मेकअप करके आती हैं और दोबारा अपना डांस शुरू करती हैं। डांस करते हुए अवनीत कौर काफी खुश हैं। अवनीत पहले ढीले-ढाले कपड़े पहन कर आती हैं, बाद में चुस्त कपड़े पहन कर डांस करती हैं।
Avneet Kaur Dance: अवनीत कौर ने क्रॉप टॉप में किया बेहतरीन डांस, वायरल हो रहा वीडियो
अवनीत के वीडियो पर यूजर कर रहे कमेंट
अवनीत कौर ने नया डांस वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है सुबह तैयार होना बस इतना ही आसान है। अवनीत कौर का नया डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छा रहा है। यूजर इसे लाइक कर रहे हैं और इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है "आप बहुत मेहनती हो।" एक दूसरे यूजर ने लिखा है "आप खूबसूरत लग रही हो।" एक और यूजर ने लिखा है "अब तक की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस"।
Avneet Kaur: अवनीत कौर को जब निर्देशक ने सेट पर ही दे दी थी गाली, एक्ट्रेस ने बताया बचपन का किस्सा
अवनीत कौर के बारे में
आपको बता दें कि अवनीत कौर ने साल 2010 में डांस शो 'डांस इंडिया डांस, लिटिल मास्टर्स' से अपने डांस करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद वह साल 2012 में 'मेरी मां' शो में नजर आईं। इसके बाद अवनीत कौर कई टीवी सीरियल्स में दिखाई दीं। उन्होंने रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद अवनीत कौर ने साल 2023 में आई फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अदाकारी की।