टीवी की दुनिया की लोकप्रिय एक्ट्रेस अविका गौर आखिरकार दुल्हन बन गई हैं। 30 सितंबर को उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड और सोशल वर्कर मिलिंद चंदवानी के साथ शादी रचाई। उनकी शादी की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो गईं। सुर्ख लाल लहंगे में अविका का ब्राइडल लुक और क्रीम शेरवानी में मिलिंद का दूल्हे वाला अवतार, तेजी से वायरल हुआ।
कब और कैसे हुई पहली मुलाकात?
अविका गौर और मिलिंद चंदवानी की मुलाकात कई साल पहले एक इवेंट के दौरान हुई थी। यहीं से दोनों ने एक-दूसरे से बातचीत शुरू की। शुरुआत में ये रिश्ता महज दोस्ती तक सीमित था, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच एक खास जुड़ाव बन गया। अविका ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि मिलिंद की सादगी और दूसरों की मदद करने का जज्बा उन्हें बेहद पसंद आया।
यह खबर भी पढ़ें: Harry Potter: फिर चर्चाओं में आया रोलिंग और एमा वॉटसन का पुराना विवाद, लेखिका ने अभिनेत्री पर किया पलटवार
दोस्ती से प्यार तक का सफर
दोनों की दोस्ती कब प्यार में बदल गई, यह खुद कपल को भी अंदाजा नहीं हुआ। अविका ने सार्वजनिक मंचों पर कई बार मिलिंद के प्रति अपने लगाव को जाहिर किया है। वहीं, मिलिंद भी अविका को जीवन का सबसे खूबसूरत तोहफा मानते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर साथ की तस्वीरें साझा करते रहे हैं। दोनों के रिश्ते की खास बात यह है कि अविका ने खुद मिलिंद को पहले प्रपोज किया था लेकिन सामने से उन्हें फ्रेंडजोन कर दिया गया था।
कब से कर रहे थे डेटिंग?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अविका और मिलिंद 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान भी दोनों साथ में समय बिताते रहे और तभी इनके रिश्ते की गंभीरता का अंदाजा सभी को हुआ। अविका ने कहा था कि मिलिंद के साथ रहते हुए उन्हें एहसास हुआ कि यह रिश्ता जिंदगीभर के लिए है।
दुल्हन बनीं अविका गौर
शो 'पति, पत्नी और पंगा' के सेट पर ही दोनों ने शादी कर ली। शादी में अविका गौर ने सुर्ख लाल लहंगा चुना, जिस पर बारीक हैंडवर्क किया गया था। उन्होंने हेवी ज्वेलरी, मांग टीका और नथ के साथ अपना लुक पूरा किया। हल्के मेकअप और चेहरे की प्राकृतिक मुस्कान ने उनके ब्राइडल लुक को और भी खास बना दिया। वहीं, दूल्हा बने मिलिंद क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आए, जिस पर गोल्डन वर्क उनकी पर्सनैलिटी को रॉयल टच दे रहा था।
प्री-वेडिंग रस्में भी रहीं चर्चा में
शादी से पहले अविका और मिलिंद की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं। पीले कपड़ों में सजे इस कपल ने हल्दी रस्म को खूब एन्जॉय किया और तस्वीरों से झलक रहा था कि दोनों के चेहरे पर प्यार और खुशी साफ झलक रही है।