फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avatar Fire and Ash Trailer: खत्म हुआ फैंस का इंतजार, 'अवतार' की जादुई दुनिया का ट्रेलर हुआ रिलीज

Thu, 25 Sep 2025 11:56 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Avatar Trailer Out: 'अवतार: फायर एंड ऐश' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसने इस फ्रैंचाइजी के फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया है। फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
अवतार ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब- Avatar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेम्स कैमरून एक बार फिर अपने दर्शकों को उस जादुई और रहस्यमयी दुनिया में ले जा रहे हैं जिसने साल 2009 से अब तक सिनेमा के इतिहास में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। 'अवतार: फायर एंड ऐश' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसके साथ ही पेंडोरा की धरती पर संघर्ष की लपटें और तेज होती दिख रही हैं।
विज्ञापन


फिल्म के ट्रेलर में क्या दिखा?
इस बार कहानी और गहरी है और दर्द भी ज्यादा नजर आ रहा है। सुली परिवार अपने बड़े बेटे नेतेयाम की मौत का गम झेल रहा है। परिवार के इस दर्द के बीच पेंडोरा पर एक नई चुनौती खड़ी होती है—ऐश पीपल नाम की नई नावी जनजाति। इस जनजाति की अगुवाई वरांग कर रही हैं, जिसका किरदार ऊना चैपलिन निभा रही हैं। ये समूह बेहद आक्रामक है और पेंडोरा पर एक नई तरह का तनाव पैदा करता है।



फिल्म का निर्देशन
फिल्म का निर्देशन और लेखन जेम्स कैमरून ने रिक जाफा और अमांडा सिल्वर के साथ मिलकर किया है। इसमें जोश फ्रीडमैन और शेन सालर्नो ने भी कहानी को आकार दिया है। दर्शकों को एक बार फिर जेक सुली और नेयतिरी की जोड़ी देखने को मिलेगी, जिनकी भूमिकाओं में सैम वर्थिंगटन और जोई सलदाना हैं। इस बार सिर्फ विजुअल्स ही नहीं, बल्कि भावनाएं भी ज्यादा तीव्र होंगी। नेतेयाम की मौत से टूटा हुआ सुली परिवार और पेंडोरा पर बढ़ता तनाव- यही फिल्म की थीम बताई जा रही है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Lokah OTT release: क्या इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होगी लोका: चैप्टर 1? यहां जानिए क्या है मामला

बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदें
साल 2022 में आई 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' ने दुनिया भर में लगभग 2.3 अरब डॉलर यानी करीब 19,090 करोड़ रुपये की कमाई की थी और ऑस्कर में बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स का अवॉर्ड जीता। जबकि 2009 की अवतार आज भी 2.9 अरब डॉलर से ज्यादा की कमाई के साथ दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी हुई है। इस लिहाज से फायर एंड ऐश से उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं।

फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म में पुराने चेहरे तो हैं ही, साथ ही कुछ नए किरदार भी कहानी में गहराई जोड़ते दिखेंगे। इसमें सिगॉर्नी वीवर, स्टीफन लैंग, क्लिफ कर्टिस, जोएल डेविड मूर, एडि फाल्को, डेविड थियोलिस, जेमेन क्लेमेंट, जियोवानी रिबिसी, ब्रिटेन डाल्टन, जैमी फ्लैटर्स, ट्रिनिटी जो-ली ब्लिस, जैक चैम्पियन और यहां तक कि केट विंसलेट तक नजर आने वाली हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?
20वीं सेंचुरी स्टूडियोज फिल्म की रिलीज से पहले 3 अक्टूबर को 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' को एक हफ्ते के लिए 3D में दोबारा सिनेमाघरों में ला रही है। वहीं कैमरून ने चौथे और पांचवें पार्ट की भी तैयारी कर ली है। अवतार 4 साल 2029 और अवतार 5 साल 2031 में रिलीज़ किए जाने का लक्ष्य है। अवतार: फायर एंड ऐश 19 दिसंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें