फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reality Shows: फिल्में और सीरीज ही नहीं, अगस्त में आ रहे ये नए रियलिटी शोज भी करेंगे भरपूर मनोरंजन

Wed, 30 Jul 2025 06:00 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Upcoming Reality Shows In August: अगस्त का महीना मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है। इस महीने कई फिल्मों और सीरीज के अलावा कुछ नए रियलिटी शोज भी मनोरंजन के लिए तैयार हैं। जानिए पूरी लिस्ट।
विज्ञापन
केबीसी और पति पत्नी और पंगा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगस्त के महीने में सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 से लेकर वॉर 2 जैसी कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। इसके अलावा कई वेब सीरीज भी इस महीने अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली हैं। लेकिन इन फिल्मों और वेब सीरीज के अलावा कई टीवी रियलिटी शो भी इस महीने आपके मनोरंजन के लिए दस्तक देने वाले हैं। जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन नाम शामिल हैं।

विज्ञापन

पति पत्नी और पंगा - फोटो : सोशल मीडिया

पति-पत्नी और पंगा
'पति पत्नी और पंगा' जोडि़यों का रियलटी चेक, इस रियलिटी शो में सेलिब्रिटी जोड़े मजेदार खेलों, चुनौतियों और अपने बारे में खुलकर बातचीत में हिस्सा लेंगे, जो उनके रिश्ते की डायनेमिक्स को दिखाएगा। इस शो को बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे और कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी होस्ट करते नजर आएंगें। यह शो 2 अगस्त से कलर्स पर टेलीकास्ट होगा।

छोरियां चलीं गांव - फोटो : सोशल मीडिया

छोरियां चली गांव
जीटीवी जल्द ही एक नया रियलिटी शो लेकर आ रहा है, लेकिन इस शो का कॉन्सेप्ट बिल्कुल अलग और नया होने वाला है। शो का नाम है ‘छोरियां चली गांव’। इस शो में टीवी की ग्लैमर्स एक्ट्रेसेज इंडस्ट्री के ग्लैमर और चकाचौंध को छोड़कर गांवों की जिंदगी और वहां के तौर-तरीकों और वहां के रहने के रहन-सहन को अपनाएंगी। मिट्टी, खेत, देसी खाना और गांव के रीति-रिवाजों के बीच ये सेलेब्स कैसे खुद को ढालते हैं, यही इस शो की खास बात होगी। इस शो को रोडीज फेम रणविजय सिंह और कॉमेडियन सुमुखि सुरेश होस्ट करेंगे। इसके अलावा शो में बतौर कंटेस्टेंट अनीता हसनंदानी, ऐश्वर्या खरे, अंजुम फकीह, कृष्णा श्रॉफ, चाहत खन्ना, चिंकी-मिंकी यानी सुरभि-समृद्धि और ईशा मालवीय नजर आएंगी। इस शो का प्रीमियर 3 अगस्त से जीटीवी पर होगा।

कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : सोशल मीडिया


कौन बनेगा करोड़पति
टेलीविजन की दुनिया का सबसे मशहूर रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का नया सीजन एक बार फिर दर्शकों के मनोरंजन के लिए तैयार है। एक बार फिर महानायक अमिताभ बच्चन हॉट सीट पर बैठे लोगों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। केबीसी का 17वां सीजन 11 अगस्त से सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होने जा रहा है। शो का प्रोमो भी सामने आ चुका है। दर्शक इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

बिग बॉस 19 - फोटो : इंस्टाग्राम- @colorstv
बिग बॉस 19
सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो में शामिल बिग बॉस फिर से अपने 19वें सीजन के साथ वापस आ रहा है। एक बार फिर सलमान खान शो को होस्ट करते नजर आएंगे। हालांकि, इस बार बिग बॉस में कई बदलाव नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार का फॉर्मेट न सिर्फ पूरी तरह से नया होगा, बल्कि शो के लोकप्रिय डायलॉग और कंटेस्टेंट्स के रोल्स में भी अहम फेरबदल किया गया है।
जहां हर सीजन में ‘बिग बॉस चाहते हैं’ सुनने को मिलता था, वहीं इस बार दर्शकों को सुनाई देगा, ‘बिग बॉस जानना चाहते हैं।’ इस बार शो को सिर्फ सलमान खान नहीं बल्कि दो और नामी चेहरों के साथ होस्ट किया जाएगा। शो का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। हालांकि, अभी तक शो के टेलीकास्ट की तारीख सामने नहीं आई है और न ही कंटेस्टेंट के ऑफिशियल नामों का खुलासा हुआ है। हालांकि, उम्मीद है कि अगस्त के महीने के अंत तक बिग बॉस 19 आ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें