कश्मीर जाने वाली फ्लाइट का एक दृश्य अतुल ने साझा किया
- फोटो : इंस्टाग्राम@atulkulkarni_official
सोशल मीडिया पर अभिनेता की साझा की तस्वीरें
अतुल कुलकर्णी ने कश्मीर जाने के बारे में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया। मुंबई से श्रीनगर तक की अपनी जर्नी की कई तस्वीरें साझा कीं। खाली फ्लाइट सीटों और अपने बोर्डिंग पास की तस्वीरें पोस्ट कीं। अतुल ने फ्लाइट क्रू द्वारा उन्हें दिया गया एक प्यारा सा नोट भी शेयर किया। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, ‘मुंबई से श्रीनगर। क्रू का कहना है कि वे फुल चल रहे थे। हमें उन्हें फिर से भरने की जरूरत है। चलें जी, कश्मीर चलें।’ अतुल ने पहलगाम से एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें दिखाया गया कि यह इलाका कितना खाली दिख रहा था। आमतौर पर पर्यटकों से गुलजार रहने वाले इस स्थान पर अब बहुत कम लोग हैं। इसके अलावा भी कश्मीर की खूबसूरती वादियों की झलक भी दिखाई। साथ ही स्थानीय कश्मीरियों की तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें वे साइन बोर्ड पकड़े हुए थे, जिन पर लिखा था, ‘हम इस हमले की निंदा करते हैं’, कई लोग भारतीय ध्वज को गर्व से लहरा भी रहे थे।