सुमोना की गाड़ी का बोनट पीटा
आपको बता दें कि मुंबई में लोग मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसी दौरान सुमोना साउथ बॉम्बे से गुजर रही थीं। ऐसे में प्रदर्शनकारियों ने सुमोना की गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया। उन लोगों ने गाड़ी का बोनट पीटा और हंसने लगे। घटना के बाद सुमोना ने सुरक्षा को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाया है।
सुमोना ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी
सुमोना चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर इस बात को लेकर एक पोस्ट लिखी। अब डिलीट हो चुकी पोस्ट में सुमोना ने लिखा 'दोपहर को मैं कोलाबा से फोर्ट की तरफ जा रही थी और अचानक मेरी कार को भीड़ ने रोका। एक आदमी बोनट पर जोर-जोर से हाथ मारा रहा था और मुस्कुरा रहा था। उसके दोस्त मेरी खिड़कियों पर जोर-जोर से हाथ मार रहे थे। वह चिल्ला रहे थे और खूब जोर-जोर से हंस रहे थे। पांच मिनट में ये दो बार हो गया था। वहां कोई पुलिस नहीं थी। मैं साउथ बॉम्बे में इतना असुरक्षित महसूस कर रही थी की बता नहीं सकती।'
यह खबर भी पढ़ें: Jee Le Zaraa: फिल्म 'जी ले जरा' पर फरहान अख्तर ने दी अपडेट, प्रियंका-कैटरीना को कास्ट करने पर कही ये बात
कौन हैं सुमोना चक्रवर्ती?
सुमोना चक्रवर्ती टीवी की मशहूर अभिनेत्री और कॉमेडियन हैं। वह 'द कपिल शर्मा शो' में भूरी का किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में नताशा की भूमिका निभाई। सुमोना ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 1999 की फिल्म 'मन' से बॉलीवुड में कदम रखा।