फिल्म ‘आदिशक्ति’ को लास वेगास में आयोजित लास वेगास इंडी अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह एक असमिया भाषा की फिल्म है। जो फिलहाल सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई। इतना ही यह फिल्म भारत में भी कई पुरस्कार अपने नाम कर चुकी है।
कई पुरस्कारों के लिए नामांकित है फिल्म
हाल ही में फिल्म ने अमेरिका में लास वेगास इंडी अवार्ड्स जीता है। यह अवार्ड स्वतंत्र फिल्म निर्माताओं को प्रोत्साहित और सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जाता है। इसके साथ ही ‘आदिशक्ति’ को लास वेगास, नेवादा स्थित कॉर्पोरेट लास वेगास- वर्कस्पेस नियर द स्ट्रिप में स्क्रीनिंग के लिए भी आधिकारिक तौर पर चुना गया है। यह अवॉर्ड असामिया सिनेमा के लिए एक खास उपलब्धी है।