फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashutosh Gowariker: आशुतोष गोवारिकर को मिला ‘सेंट ट्रोपेज मेडल’, फ्रांस के सिनेमा महोत्सव में हुए सम्मानित

Mon, 03 Jun 2024 02:29 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भारतीय फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर फ्रांस के सेंट ट्रोपेज शहर में  ‘सेंट ट्रोपेज मेडल’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्राप्त करने वाले वह पहले भारतीय निर्माता हैं। निर्वाण भारतीय संस्कृति और सिनेमा महोत्सव में उन्हें 1 जून को यह मेडल दिया गया।
 
विज्ञापन
आशुतोष गोवारिकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्माता आशुतोष गोवारिकर ‘सेंट ट्रोपेज मेडल’ से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय फिल्म निर्माता बन चुके हैं। सिनेमा की उत्कृष्टता के लिए फ्रांस के सेंट ट्रोपेज शहर में एक समारोह का आयोजन किया गया था। जहां, निर्वाण भारतीय संस्कृति और सिनेमा महोत्सव में प्रतिष्ठित 'सेंट ट्रोपेज मेडल' से 1 जून को आशुतोष को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


फ्रांस और भारत की संसकृति के बीच मजबूत बंधन बनाना चाहते हैं निर्माता
निर्माता आशुतोष गोवारिकर ने 'लगान' (2001), 'स्वदेश' (2004) और 'जोधा अकबर' (2008) जैसी शानदार फिल्मों का निर्माण किया है। उन्होंने मेडल प्राप्त करने के बाद सभी का आभार व्यक्त किया और कहा, ‘मैं इस सम्मान के लिए सेंट-ट्रोपेज की मेयर सिल्वी सिरी को धन्यवाद देना चाहता हूं, मैं फ्रांस और भारत के सांस्कृतिक और सिनेमा उद्योगों के बीच बंधन को मजबूत करने में योगदान देने के लिए तत्पर हूं।’
'सेनोरिटा' बन इठलाईं करिश्मा, फैंस बोले- उम्र को मात दे रही हैं आप
विज्ञापन


भारतीय राजदूत को भी किया गया सम्मानित
निर्वाण उत्सव के दूसरे संस्करण का आयोजन सेंट ट्रोपेज में किया गया। इस आयोजन में निर्माता गोवारिकर के अलावा फ्रांस और मोनाको में भारतीय राजदूत महामहिम जावेद अशरफ और लॉर्ड रामी रेंजर को सेंट ट्रोपेज पदक से सम्मानित किया गया। सम्मान ग्रहण करने के बाद राजदूत अशरफ ने कहा, ‘मैं सेंट ट्रोपेज में आकर बहुत खुश हूं, मैं निर्वाण उत्सव का सहयोग करके खुश हूं, जिसका उद्देश्य  फ्रांस और भारत के इतिहास के धागों को जोड़ना है। मेयर सिल्वी सिरी को विशेष धन्यवाद।’ वहीं, लॉर्ड रेंजर ने कहा, ‘भारतीय सांस्कृतिक और फिल्म महोत्सव, निर्वाण के दौरान सेंट ट्रोपेज पदक स्वीकार करते हुए मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। सेंट ट्रोपेज का महाराजा रणजीत सिंह के साम्राज्य के साथ बहुत खास रिश्ता है।’ 
विज्ञापन


इन फिल्मों की हुई स्क्रीनिंग
इस आयोजन में भारतीय फिल्म निर्माता लीना यादव की ‘पार्च्ड’ और जूड एंथनी जोसेफ की ‘2018 - एवरीवन इज ए हीरो’ की स्क्रीनिंग भी की गई। सेंट ट्रोपेज में गोवारिकर की  ‘स्वदेश’ भी दिखाई गई। इस दौरान फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ-साथ भारतीय भोजन, फैशन, संगीत, नृत्य और योग से जुड़े कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
Lok Sabha Election 2024: इस बार चुनावी रण में उतरे मनोरंजन जगत के ये नौ सितारे, इनकी किस्मत का फैसला कल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें