फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशनूर कौर बिग बॉस 19 से हुईं बेघर, जाते वक्त फूट-फूटकर कर रोईं; नेटिजंस बोले- ‘सबसे गलत एविक्शन’

Sun, 30 Nov 2025 08:06 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले से एक हफ्ते पहले अशनूर कौर घर से बेघर हो गईं हैं। उनके जाने पर कुछ नेटिजंस इसे बेहद गलत एविक्शन बता रहे हैं। जानिए क्या बोले यूजर्स।
विज्ञापन
अशनूर कौर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो बिग बॉस 19 अपने ग्रैंड फिनाले से बस एक हफ्ते दूर है। उससे पहले अशनूर कौर घर से बाहर हो गई हैं। उनकी एक गलती उनपर भारी पड़ गई और उनका खिताब जीतने का सपना टूट गया। इस एविक्शन के बाद अशनूर बेहद भावुक हो गईं, जिसके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस एविक्शन के बाद नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जहां कुछ इसे सही तो कुछ इसे सबसे खराब फैसला बता रहे हैं। 

तान्या को मारना अशनूर को पड़ा भारी

विज्ञापन

बीते कुछ दिनों पहले बिग बॉस 19 में अशनूर कौर ने एक टास्क के दौरान तान्या मित्तल पर लकड़ी से वार कर दिया था। इसकी कई प्रतियोगियों ने भी आलोचना की थी। शनिवार को शो के वीकएंड का वार में होस्ट सलमान खान ने अशनूर को इस गलती पर खूब डांट लगाई। साथ ही कहा की लोगों से मारपीट करने वालों की इस घर में जगह नहीं है। इसलिए उन्हें बिग बॉस से बेघर करने का फैसला लिया गया। 
 


शो से जाते वक्त रो पड़ीं अशनूर कौर
बिग बॉस 19 के घर से जाते समय अशनूर कौर फफक कर रो पड़ीं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सभी कंटेस्टेंट अपना अच्छा खेल खेलें। वहीं अशनूर इतनी भावुक थीं कि उन्होंने कहा कि उनके पास चीजों को बयां करने के लिए ज्यादा शब्द नहीं हैं।

विज्ञापन

 
 

यह खबर भी पढ़ें: जब एक प्रशंसक ने सिद्धांत चतुर्वेदी को समझा कॉमेडियन, कह डाली मन की बात; अभिनेता रह गए हक्का-बक्का

नेटिजंस ने दी तरह-तरह की प्रतिक्रयाएं
अशनूर कौर के एविक्शन के बाद नेटिजंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'सबसे अच्छा फैसला होस्ट ने लिया।' वहीं दूसरे यूजर ने गुस्से में बोला- 'ये गलत एविक्शन था।' एक और यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'सही फैसला तान्या को कॉपी करने के अलावा कुछ नहीं कर रही थी।' इसके अलावा अन्य यूजर्स कह रहे हैं कि उन्होंने तान्या के साथ बहुत गलत किया था। 



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें