अशनूर के एविक्शन से हैरान हुए नेटिजंस
शहबाज और अशनूर के एविक्शन में नेटिजंस को अशनूर का एविक्शन काफी चौंका रहा है। एक यूजर ने कहा कि लगता है तान्या को मारना भारी पड़ गया, अगर सॉरी बोल देती तो बच जाती। वहीं दूसरे यूजर ने इस फैसले की सरहाना की और बोला कि मारपीट की शो में जगह नहीं। वहीं कुछ लोग शहबाज के प्रति भी सहानुभूति दिखा रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Gustaakh Ishq Box Office: रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सुस्त हुई ‘गुस्ताख इश्क’, जानें फिल्म की कमाई
बिग बॉस 19 में इन प्रतियोगियों में है टक्कर
डबल एविक्शन के बाद बिग बॉस 19 में इस वक्त छह प्रतियोगी बचे हैं, जिसमें गौरव खन्ना फाइनल में पहुंच चुके हैं, क्योंंकि उन्होंने टिकट टू फिनाले टास्क जीतकर खिताब के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। अब फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, प्रणीत मोरे और मालती चाहर के बीच फिनाले में पहुंचने की टक्कर है।