फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशनूर और मालती चाहर में जमकर बहसबाजी, सुनाई खरी-खोटी; बिग बॉस 19 के प्रतियोगी बने तमाशबीन

Thu, 27 Nov 2025 12:32 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19 Update: बिग बॉस 19 रियलिटी शो अपने फिनाले एपिसोड की तरफ बढ़ रहा है। कुछ हफ्तों पर इस शो का विनर सामने आ जाएगा। इसी बीच शो में लगातार झगड़े और बहसबाजी का दौर चल रहा है। हाल ही में अशनूर और मालती चाहर के बीच भी जमकर बहसबाजी हुई।
विज्ञापन
बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट मालती और अशनूर - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर की रियलिटी शो बिग बॉस 19 में लगभग हर शख्स से बनती है। हाल ही में इस कंटेस्टेंट ने भी अपना पारा खो दिया है। मालती चाहर और अशनूर कौर के बीच जमकर झगड़ा हुआ। झगड़े में दोनों ने एक-दूसरे को उल्टी-सीधी बातें कहीं। 

मालती ने अशनूर को कहा बच्चा 

विज्ञापन

बिग बॉस 19 के हालिया रिलीज प्रोमो में अशनूर और मालती के बीच अचानक बहसबाजी शुरू होती है। इसी झगड़े में मालती, अशनूर को बच्चा कह देती है। उसके गेम को भी बचकाना बताती है। इस बात पर अशनूर कौर गुस्से में आ जाती है। वह भी झगड़ने को पूरी तरह से तैयार नजर आती है। 
 


अशनूर ने मालती पर कसा तंज 
अशनूर कौर ने आगे प्रोमाे में मालती को पाखंडी कहा। इस पूरे झगड़े में शो के बाकी कंटेस्टेंट्स बस तमाशा देख रहे थे। मालती और अशनूर को रोकने की कोशिश नहीं कर रहे थे। गौरव खन्ना ने जरूर बीच में पड़ने की कोशिश की, लेकिन अशनूर और मालती का झगड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा था। 
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: 'बिग बॉस 19' से बाहर आने के बाद कुनिका ने किए कई खुलासे, बताया- किसे देखती है विनर; तान्या पर कही बड़ी बात 

बिग बॉस 19 में बचे हैं ये कंटेस्टेंट्स
बिग बॉस 19 में इस वक्त आठ कंटेस्टेंट बचे हैं, जिसमें गौरव खन्ना फाइनल में पहुंच चुके हैं, उन्हें टिकट को फिनाले मिल चुका है। अब फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, प्रणीत मोरे, अशनूर कौर, शहबाज बदेशा और मालती चाहर के बीच टक्कर है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें