फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, हरिवंश राय बच्चन की जयंती पर लिखी पोस्ट

Thu, 27 Nov 2025 12:17 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Harivansh Rai Bachchan Birthday: अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन की आज जयंती है। इस मौके पर अमिताभ ने उन्हें याद किया है।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन, हरिवंश राय बच्चन - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदी के महानायक कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपनी निजी और व्यावसायिक जिंदगी से जुड़ी हर अपडेट सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं। आज उनके पिता और हिंदी के महान कवि हरिवंश राय बच्चन की जयंती है। इस मौके पर अमिताभ बच्चन ने अपने पिता को याद किया है और एक्स एक पोस्ट लिखी है।
विज्ञापन

 

अमिताभ बच्चन की पोस्ट में क्या है?
अमिताभ बच्चन ने एक्स पर पोस्ट में लिखा 'मिट्टी का तन, मस्ती का मन, क्षण भर जीवन-मेरा परिचय। 27 नवंबर 1907'। आपको बता दें कि यह लाइनें हरिवंश राय बच्चन की मशहूर कविता की दो शुरुआती पंक्तियां हैं। इस पोस्ट पर कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है 'रेत का शरीर, खुश मन, पल भर की जिंदगी, मेरा किरदार'। एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'हरिवंश राय और तेज जी धन्य हैं कि उनके यहां अमिताभ बच्चन जैसा बेटा हुआ।'


Dharmendra: 'अपने पीछे एक सन्नाटा छोड़ गए', धर्मेंद्र के निधन पर भावुक हुए अमिताभ; बोले- इंडस्ट्री बदली वो नहीं

कौन थे हरिवंश राय बच्चन?
हरिवंश राय बच्चन का जन्म 27 नवंबर 1907 को हुआ था। वह 20वीं सदी के शुरुआती हिंदी साहित्य के एक कवि और लेखक थे। बच्चन को उनकी शुरुआती रचना 'मधुशाला' के लिए जाना जाता है। वह अमिताभ बच्चन के पिता और श्वेता बच्चन नंदा और अभिषेक बच्चन के दादा थे। उनकी पत्नी तेजी बच्चन एक सामाजिक कार्यकर्ता थीं। 1976 में, उन्हें हिंदी साहित्य में उनकी सेवा के लिए पद्म भूषण मिला। बच्चन के काम का इस्तेमाल फिल्मों में किया गया है। उनके दोहे 1990 की फिल्म अग्निपथ में इस्तेमाल किए गए हैं, जिसमें उनके बेटे अमिताभ थे। बाद में 2012 की रीमेक 'अग्निपथ' में भी इस्तेमाल हुए।
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
अमिताभ बच्चन ने साल 1969 में फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। आखिरी बार उन्हें तमिल फिल्म 'वेट्टैयन' में देखा गया था। अगली बार वह बॉलीवुड फिल्म 'रामायण' का भी हिस्सा होंगे। इसमें वह वॉयस ओवर करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें