फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eileen Fulton Dies: 'ऐज द वर्ल्ड टर्न्स' फेम एक्ट्रेस एलीन फुल्टन का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Mon, 21 Jul 2025 02:29 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Eileen Fulton Death News: हॉलीवुड एक्ट्रेस एलीन फुल्टन ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। वो काफी समय से बीमार चल रही थीं। 91 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
एलीन फुल्टन - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड की लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस एलीन फुल्टन का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने अमेरिकी टीवी शो 'ऐज द वर्ल्ड टर्न्स' में लिसा ग्रिमाल्दी का किरदार निभाकर टेलीविजन की दुनिया में अपनी पहचान बनाई थी। उनका ये किरदार न सिर्फ दर्शकों को पसंद आया, बल्कि इसने टेलिविजन शोज में महिलाओं के प्रति सोच को भी नई दिशा दी।

विज्ञापन


अभिनेत्री एलीन फुल्टन का निधन
बीते 14 जुलाई को अभिनेत्री ने नॉर्थ कैरोलिना के ऐशविल शहर में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि वो पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। वो अपने आखिरी समय में अपने परिवार के साथ ही मौजूद थीं। उनके निधन की खबर की पुष्टि उनके परिवार ने की है। 



ये खबर भी पढ़ें: Salakaar: सच्ची घटनाओं पर आधारित ‘सलाकार’ की रिलीज डेट आई सामने, दिखेगी देशभक्ति से भरपूर कहानी
विज्ञापन


एलीन फुल्टन का जन्म
एलीन फुल्टन का जन्म 13 सितंबर 1933 का जन्म हुआ। उनका नाम मार्गरेट एलिजाबेथ मैक्लार्टी था। उन्होंने ग्रीन्सबोरो कॉलेज से संगीत और अभिनय की शिक्षा प्राप्त की थी। इसके बाद वो न्यूयॉर्क चली गईं जहां उन्होंने मंच से अपने करियर की शुरुआत की और बाद में खुद का नाम बदलकर एलीन फुल्टन रख लिया। 

'एज द वर्ल्ड टर्न्स' से मिली पहचान 
साल 1960 में उन्हें ‘ऐज द वर्ल्ड टर्न्स’ शो में लिसा ग्रिमाल्दी की भूमिका के लिए चुना गया। ये किरदार शुरुआत में कुछ ही समय के लिए तय था, लेकिन उनकी दमदार एक्टिंग और दर्शकों की प्रतिक्रिया ने इस किरदार को शो का अहम हिस्सा बना दिया। लीसा का किरदार एक मासूम महिला का था। हालांकि एलीन जल्दी ही टीवी की पहली मजबूत और बोल्ड महिला किरदारों में से एक बन गईं।



कई वर्षों तक निभाया यही किरदार
कई वर्षों तक इस किरदार को निभाने के बाद 2010 में अभिनेत्री का ये शो बंद हो गया। लेकिन इस दौरान एलीन ने टेलीविजन पर महिलाओं के किरदारों को नया आयाम देने का काम किया। उन्होंने साबित किया कि महिलाएं सिर्फ सहायक भूमिकाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वो शोज में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन भी हो सकती हैं। उनकी इसी उपलब्धि के लिए उन्हें 1998 में ‘सोप ओपेरा हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया गया और 2004 में ‘डेटाइम एमी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया।

थिएटर भी कर चुकी थीं एलीन
टीवी के अलावा वो थिएटर और कैबरे की भी जानी-मानी हस्ती थीं। उन्होंने ब्रॉडवे और ऑफ-ब्रॉडवे दोनों में अभिनय किया और साथ ही कई उपन्यास भी लिखे। साल 2019 में अभिनय से संन्यास लेने के बाद वो अपने हॉमटाउन ब्लैक माउंटेन लौट गईं और वहीं बस गईं। उन्होंने अपने अंतिम वर्षों में भी कला के क्षेत्र में काम करना नहीं छोड़ा और स्थानीय संगीत और नाटक शिक्षा को बढ़ावा देने में जुटी रहीं। उनके निधन से हॉलीवुड इंडस्ट्री और उनके लाखों प्रशंसकों में शोक की लहर है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें