फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा से क्यों बॉलीवुड में रजत बेदी को वापस लेकर आए आर्यन खान, फराह खान ने किया खुलासा

Sat, 01 Nov 2025 11:41 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Farah Khan on Aryan Khan Obsession For Rajat Bedi: सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से बॉलीवुड में कमबैक करने वाले रजत बेदी के घर हाल ही में फराह खान पहुंचीं। यहां उन्होंने बताया कि आर्यन खान ने आखिर रजत को ही क्यों चुना।
विज्ञापन
रजत बेदी, फराह खान और आर्यन खान - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने डायरेक्टर के तौर पर सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से धमाकेदार डेब्यू किया है। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही यह सीरीज वेब सीरीज रिलीज के साथ ही खूब चर्चाओं में है। इस सीरीज ने न सिर्फ दर्शकों का ध्यान खींचा है, बल्कि इसमें शामिल कलाकारों की भी जमकर तारीफ हुई है। इसी शो के जरिए अभिनेता रजत बेदी एक बार फिर पर्दे पर लौटे हैं और उन्हें कास्ट करने के पीछे की कहानी में एक दिलचस्प किस्सा जुड़ा है, जो खुद फिल्ममेकर फराह खान ने हाल ही में बताया।

विज्ञापन


फरान खान ने किया खुलासा
दरअसल, फराह खान हाल ही में अपने कुकिंग व्लॉग के लिए रजत बेदी के घर पहुंचीं, जहां बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि आर्यन खान ने अपने डेब्यू प्रोजेक्ट में रजत को क्यों चुना। फराह ने हंसते हुए कहा कि जब उन्होंने आर्यन से पूछा- 'तेरे दिमाग में रजत का नाम कैसे आया?' तो आर्यन का जवाब सुनकर वो हैरान रह गईं। फराह के पूछने पर आर्यन ने कहा कि 'मैं बचपन से रजत बेदी का दीवाना रहा हूं। मैं उनकी फिल्में देखा करता था, खासकर जानी दुश्मन में उनका किरदार मुझे बहुत पसंद था।'

विज्ञापन

आर्यन खान और द बैड्स ऑफ बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
फराह ने बताया कि आर्यन हमेशा से फिल्मों के प्रति बेहद उत्साही और जानकार रहे हैं। उन्होंने कहा- 'वो बहुत सलीकेदार और समझदार बच्चा है। मुझे सबसे ज्यादा  खुशी इस बात की हुई कि वो पूरी तरह फिल्मी निकला।'

बड़े-बड़े सुपरस्टार्स ने किया कैमियो
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ एक सटायर वेब सीरीज है, जो फिल्म इंडस्ट्री की चमक-दमक के पीछे छिपे पावर गेम, राजनीति और इनसाइडर बनाम आउटकाइडर के बहस पर एक तंज कसती है। इस शो में नए चेहरों के साथ-साथ कई दिग्गज सितारों के कैमियो भी हैं जिनमें आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान, करण जौहर, इमरान हाशमी और अरशद वारसी शामिल हैं।

यह खबर भी पढ़ें: ‘हैप्पी बर्थडे मेरे लप्पड़झंडीस’, विशाल जेठवा ने ईशान खट्टर को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

रजत बेदी ने भी कास्टिंग पर की बात
फराह खान के व्लॉग के दौरान खुद रजत बेदी ने भी बताया कि ये शो उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने खुद बताया कि जब उन्हें प्रोडक्शन हाउस की ओर से कॉल आया कि आर्यन खान आपसे मिलना चाहते हैं, तो उन्हें पहले यकीन ही नहीं हुआ। लेकिन जैसे ही वो मुंबई पहुंचे और आर्यन से मुलाकात हुई, उनका आत्मविश्वास बढ़ गया। रजत ने बताया कि आर्यन का पेशेवर अंदाज और विनम्रता देखकर वो बहुत प्रभावित हुए।

सीरीज में सभी की रही दमदार परफॉर्मेंस
दिलचस्प बात यह भी है कि रजत ने इस मौके का फायदा उठाते हुए अपने बेटे के लिए भी रास्ता खोला। उन्होंने आर्यन से कहा कि उनका बेटा भी फिल्ममेकिंग सीखना चाहता है, क्या उसे असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में मौका मिल सकता है? आर्यन ने बिना सोचे हामी भर दी। आर्यन खान के निर्देशन में बनी यह सीरीज अपने ह्यूमर, शार्प राइटिंग और दमदार परफॉर्मेंस के लिए दर्शकों और समीक्षकों दोनों की तारीफ पा रही है। कई लोगों ने इसे भारतीय वेब कंटेंट की नई दिशा कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें