आर्यन खान और द बैड्स ऑफ बॉलीवुड
- फोटो : सोशल मीडिया
फराह ने बताया कि आर्यन हमेशा से फिल्मों के प्रति बेहद उत्साही और जानकार रहे हैं। उन्होंने कहा- 'वो बहुत सलीकेदार और समझदार बच्चा है। मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की हुई कि वो पूरी तरह फिल्मी निकला।'
बड़े-बड़े सुपरस्टार्स ने किया कैमियो
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ एक सटायर वेब सीरीज है, जो फिल्म इंडस्ट्री की चमक-दमक के पीछे छिपे पावर गेम, राजनीति और इनसाइडर बनाम आउटकाइडर के बहस पर एक तंज कसती है। इस शो में नए चेहरों के साथ-साथ कई दिग्गज सितारों के कैमियो भी हैं जिनमें आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान, करण जौहर, इमरान हाशमी और अरशद वारसी शामिल हैं।
यह खबर भी पढ़ें: ‘हैप्पी बर्थडे मेरे लप्पड़झंडीस’, विशाल जेठवा ने ईशान खट्टर को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
रजत बेदी ने भी कास्टिंग पर की बात
फराह खान के व्लॉग के दौरान खुद रजत बेदी ने भी बताया कि ये शो उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने खुद बताया कि जब उन्हें प्रोडक्शन हाउस की ओर से कॉल आया कि आर्यन खान आपसे मिलना चाहते हैं, तो उन्हें पहले यकीन ही नहीं हुआ। लेकिन जैसे ही वो मुंबई पहुंचे और आर्यन से मुलाकात हुई, उनका आत्मविश्वास बढ़ गया। रजत ने बताया कि आर्यन का पेशेवर अंदाज और विनम्रता देखकर वो बहुत प्रभावित हुए।
सीरीज में सभी की रही दमदार परफॉर्मेंस
दिलचस्प बात यह भी है कि रजत ने इस मौके का फायदा उठाते हुए अपने बेटे के लिए भी रास्ता खोला। उन्होंने आर्यन से कहा कि उनका बेटा भी फिल्ममेकिंग सीखना चाहता है, क्या उसे असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में मौका मिल सकता है? आर्यन ने बिना सोचे हामी भर दी। आर्यन खान के निर्देशन में बनी यह सीरीज अपने ह्यूमर, शार्प राइटिंग और दमदार परफॉर्मेंस के लिए दर्शकों और समीक्षकों दोनों की तारीफ पा रही है। कई लोगों ने इसे भारतीय वेब कंटेंट की नई दिशा कहा है।