आर्यन खान, पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
आर्यन खान ने बतौर डायरेक्टर ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ सीरीज बनाई। यह सीरीज काफी चर्चित रही। डायरेक्शन के अलावा वह बिजनेस में भी पहले ही हाथ आजमा चुके हैं। आर्यन का एक लग्जरी ब्रांड भी है। इस ब्रांड से जुड़ा एक इवेंट शुक्रवार रात मुंबई में हुआ। जानिए, इसमें कौन-कौन शामिल हुआ।
आर्यन खान का दिखा स्वैग
अपने लग्जरी ब्रांड के इवेंट में आर्यन खान सबसे पहले नजर आए। पैपराजी को पोज देते हुए वह बिल्कुल भी नहीं मुस्कुराए।
पलक और इब्राहिम ने अलग-अलग एंट्री ली
पलक तिवारी और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली की डेटिंग की चर्चा काफी समय हो रही है। दोनों कई इवेंट्स में पहुंचते हैं। आर्यन खान के इवेंट में भी दोनों को देखा गया लेकिन पलक और इब्राहिम ने अलग-अलग एंट्री ली। दोनों ने अलग-अलग ही पैपराजी को पोज दिए, फोटो क्लिक करवाए।
इंफ्लुएंसर ओरी को भी इवेंट में देखा गया
इस इवेंट में ओरी को भी देखा गया। हाल ही में इस इंफ्लुएंसर का नाम एक ड्र्रग्स केस में सामने आया है। पुलिस ने ओरी को समन भी भेजा था, लेकिन वह दिए गए समय पर पुलिस के सामने पेश नहीं हुए।
इन लोगों ने भी इवेंट में की शिरकत
एक्ट्रेस अवनीत कौर के अलावा कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को भी आर्यन खान के इवेंट में देखा गया। अवनीत कौर का लुक तो काफी चर्चा में रहा।