शुक्रवार को सिनेमाघरों में '120 बहादुर' और 'मस्ती 4' जैसी फिल्में रिलीज हुईं। उम्मीद की जा रही थी कि दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेंगी, हालांकि दोनों फिल्मों ने कमाई के मामले में निराश किया है। आइए जानते हैं पहले दिन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है और दोनों में कौन आगे निकली है?
120 बहादुर ट्रेलर रिलीज
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
नहीं दिखा '120 बहादुर' का दम
फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। 21 नवंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को लेकर जिस तरह का क्रेज था वैसा पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ओपनिंग डे के हिसाब से इस कलेक्शन को काफी कम बताया जा रहा है।
मस्ती 4
- फोटो : एक्स
धीमी रही 'मस्ती 4' की शुरुआत
शुक्रवार को सिनेमाघरों में फिल्म 'मस्ती 4' रिलीज हुई। फिल्म देखकर दर्शकों ने इस पर अच्छी प्रतिक्रिया नहीं दी। पहले दिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर सकी। ओपनिंग डे पर इसका कलेक्शन 2.50 करोड़ रुपये रहा। इस फिल्म में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी लीड रोल में हैं।
फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में नजर आएंगी रकुल
- फोटो : इंस्टाग्राम@rakulpreet
'दे दे प्यार दे 2' की घटी कमाई
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की अदाकारी वाली फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' की कमाई एक हफ्ते के बाद काफी घट गई है। शुक्रवार को फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत करने के बाद वीकएंड पर इसने अच्छी कमाई की थी। इसके बाद इसकी कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की गई।