फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Khan: कथित गर्लफ्रेंड लैरिसा बोन्सी के साथ आर्यन खान ने की पार्टी! बहन सुहाना खान भी दिखीं साथ

Mon, 05 Aug 2024 08:44 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान बॉलीवुड के सबसे मशहूर स्टार किड्स में से एक हैं। आर्यन खान बतौर निर्देशक बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। उनकी आगामी डेब्यू सीरीज का नाम 'स्टारडम' है। उनकी आगामी सीरीज को लेकर कई तरह का जानकारियां सामने आती रहती हैं। वहीं अब आर्यन को उनकी कथित गर्लफ्रेंड लैरिसा बोन्सी के साथ पार्टी मनाते देखा गया। इस दौरान आर्यन और लैरिसा के साथ सुहाना खान भी मौजूद थीं। इन तीनों का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
आर्यन खान-सुहाना खान-लैरिसा बोन्सी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्यन खान का नाम किसी ना किसी लड़की के साथ जुड़ता रहता है। आर्यन इतने पॉपुलर हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड कौन हैं, यह जानने के लिए उनका हर एक प्रंशसक बेकरार रहता है। हाल ही में आर्यन को उनकी कथित गर्लफ्रेंड लैरिसा बोन्सी के साथ मुंबई में एक पार्टी के दौरान साथ देखा गया। इस दौरान आर्यन की बहन सुहाना खान भी उनके साथ नजर आईं। 
विज्ञापन

 

आर्यन खान-सुहाना खान-लैरिसा बोन्सी - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान के बच्चे आर्यन खान और सुहाना खान मुंबई में एक पार्टी में शामिल हुए और उनके साथ आर्यन की कथित गर्लफ्रेंड लैरिसा भी साथ दिखीं। ऑनलाइन सामने आए इस वीडियो में आर्यन और सुहाना को एक साथ पार्टी में आते हुए देखा गया, जबकि लैरिसा बाद में उनके साथ शामिल हुईं।

आर्यन खान-लैरिसा बोन्सी - फोटो : इंस्टाग्राम@___aryan___, larissabonesi
इंस्टाग्राम पर अब तीनों का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि आर्यन ने डेनिम जैकेट के साथ एक ब्लैक टी-शर्ट पहनी हुई है, जिसे उन्होंने जींस के साथ मैच किया था। दूसरी ओर, सुहाना ब्लैक बॉडी-हगिंग ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं। सुहाना हमेशा की तरह ग्लैमरस दिखीं। इस दौरान लैरिसा ब्लैक शार्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं। सुहाना और आर्यन ने पैपराजी को जमकर पोज दिए, जबकि लैरिसा कैमरों से बचती दिखीं।

आर्यन-सुहाना-लैरिसा - फोटो : इंस्टाग्राम@___aryan___, larissabonesi
बता दें इस साल की शुरुआत में आर्यन और लैरिसा की डेटिंग की अफवाहें शुरू हुई थीं। हालांकि आर्यन और लैरिसा की ओर से उनके किसी रिश्ते को लेकर किसी भी तरह की कोई पुष्टि नहीं हुई है। काम की बात करें तो आर्यन खान अपनी डेब्यू सीरीज 'स्टारडम' के पोस्ट-प्रोडक्शन के काम में व्यस्त हैं। वह इस सीरीज में बतौर अभिनेता नहीं बल्कि वह सीरीज को निर्देशित कर रहे हैं।
विज्ञापन

लैरिसा - फोटो : इंस्टाग्राम@larissabonesi
बता दें लैरिसा एक ब्राजीलियाई मॉडल और अभिनेत्री हैं, जो कुछ हिंदी और तेलुगु फिल्मों का हिस्सा रही हैं। उन्होंने अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की 'देसी बॉयज' के गाने 'सुबह होने ना दे' में एक डांसर के रूप में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने सैफ अली खान की फिल्म 'गो गोवा गॉन' में भी एक छोटी सी भूमिका निभाई थी। तेलुगु में, लैरिसा साईं धर्म तेज की फिल्म 'थिक्का' में नजर आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें