फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकू कोहली पंचतत्व में विलीन: बेटी ने दिया कंधा, बदहवास नजर आईं अरुणा ईरानी; श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई सेलेब

Wed, 26 Aug 2026 01:11 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kuku Kohli Funeral: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन को ब्रेक देने वाले नामी निर्देशक कुकू कोहली का मंगलवार रात 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। आज दोपहर उनका अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशान घाट में किया गया, जिसमें बॉलीवुड के कई कलाकार शामिल हुए।

विज्ञापन
कुकू कोहली के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक कुकू कोहली का मंगलवार 25 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के चलते निधन हो गया था। वे 77 वर्ष के थे। बता दें कि कुकू कोहली, दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी के पति थे। बुधवार दोपहर वो पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई सितारे श्रद्धांजलि देने पहुंचे। 

श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे ये सेलेब्स

विज्ञापन

आज कुकू कोहली का अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशान घाट में किया गया। अंतिम दर्शन के लिए कई बड़े सितारे पहुंचे। सेलेब्स के पहुंचने के वीडियो भी सामने आए हैं। विक्की कौशल-कैटरीना कैफ से लेकर रोहित शेट्टी भी दुख व्यक्त करने पहुंचे। इस बीच कुकू की पत्नी अरुणा ईरानी भी बदहवास हालत में नजर आईं।

बेटी ने दिया कंधा
अंतिम यात्रा से एक खास वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर सबकी आंखे नम हो गई। वीडियो में कुकू की बेटी अंतिम यात्रा के दौरान उन्हें कंधा देती नजर आईं। 

विक्की-कैटरीना भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे 
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ फिल्ममेकर कुकू कोहली के अंतिम संस्कार में उन्हें आखिरी विदाई देने पहुंचे। दोनों ने कुकू कोहली को श्रद्धांजलि दी।
बदहवास नजर आईं अरुणा ईरानी
उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अरुणा ईरानी का भी वीडियो सामने आया है, जहां वो बदहवास हालत में नजर आ रही हैं। 

शरवरी
शरवरी भी फिल्ममेकर कुकू कोहली के अंतिम संस्कार में पहुंचीं। उन्होंने कुकू कोहली को श्रद्धांजलि दी और उन्हें आखिरी विदाई दी।

राजपाल यादव
दिग्गज एक्टर राजपाल यादव फिल्ममेकर कुकू कोहली को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। कुकू कोहली के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। राजपाल यादव ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।



जावेद अख्तर और शबाना आजमी
जावेद अख्तर और शबाना आजमी भी फिल्ममेकर कुकू कोहली के अंतिम संस्कार में पहुंचे। दोनों ने कुकू कोहली को श्रद्धांजलि दी और उन्हें आखिरी विदाई दी।

टीकू तलसानिया
वहीं, एक्टर टीकू तलसानिया भी कुकू कोहली को अंतिम विदाई देने पहुंचे। उन्होंने नम आंखों से फिल्ममेकर को श्रद्धांजलि दी।  


रोहित शेट्टी 
फिल्ममेकर रोहित शेट्टी भी कुकू कोहली के अंतिम संस्कार में पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Trending Videos
विज्ञापन

अरुणा ईरानी-कुकू कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कुकू कोहली की फिल्में
  • कुकू कोहली ने ही अजय देवगन को फिल्म 'फूल और कांटे' से पहला ब्रेक दिया था।
  • उन्होंने अभिनेता का आइकॉनिक एंट्री सीन भी बनाया था, जिसमें अजय देवगन दो चलती हुई मोटरसाइकिलों पर पैर फैलाकर (स्प्लिट स्टंट) कॉलेज में प्रवेश करते हैं।
  • इसके अलावा उन्होंने 'सुहाग' फिल्म (1994) बनाई, जिसमें अजय और अक्षय कुमार थे।
  • इस फिल्म ने 'अंदाज अपना अपना' के साथ टक्कर में जीत हासिल की थी।
  • इसके अलावा 'कोहराम', 'आंटी नंबर 1' और 'हकीकत' जैसी फिल्में भी कुकू कोहली ने दर्शकों को दीं।

ये भी पढ़ें- कुकू कोहली के निधन पर भावुक हुए अजय देवगन, बोले- 'कुछ लोग जीवन बदल देते हैं', 35 साल पहले दिया था पहला मौका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें