फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arti Singh: 'दो मस्ताने न्यूयॉर्क में', पति के कंधों पर बैठ सैर-सपाटे पर निकलीं आरती सिंह, शेयर कीं तस्वीरें

Wed, 03 Sep 2025 05:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Arti Singh in New York: अभिनेत्री आरती सिंह अपने पति दीपक चौहान के साथ न्यूयॉर्क की यात्रा पर निकली हैं। दोनों साथ में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। आरती ने फैंस के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन
आरती सिंह-दीपक चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरती सिंह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अक्सर वे अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। आरती ने धूमधाम से गणपति उत्सव सेलिब्रेट किया। बप्पा के स्वागत से उनके विसर्जन तक की झलकियां उन्होंने फैंस के साथ साझा कीं। आरती अब पति दीपक चौहान के साथ न्यूयॉर्क घूमने निकल गई हैं।

विज्ञापन

आरती सिंह-दीपक चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम
पोस्ट शेयर कर लिखा, 'दो मस्ताने'
आरती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। वे न्यूयॉर्क की सड़कों पर पति दीपक के साथ घूम रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री अपने पति के कंधों पर बैठकर घुमक्कड़ी का लुत्फ उठा रही हैं। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'दो मस्ताने न्यूयॉर्क में। जय गुरुजी। इतना सबकुछ देने के लिए शुक्रिया'।
 

आरती सिंह-दीपक चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम
नेटिजन बोले- 'नजर न लगे'
आरती सिंह स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं। न्यूयॉर्क की सड़कों पर वे पति दीपक के साथ फुल मस्ती करती दिख रही हैं। नेटिजन्स को उनका अंदाज पसंद आ रहा है। यूजर्स भी कमेंट कर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एक-दूजे के लिए बनी है यह जोड़ी'। एक यूजर ने लिखा, 'नजर न लगे। आप दोनों इसी तरह खुश रहिए'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बिग बॉस के बाद से आरती हमारी पसंदीदा हैं। आपकी ये तस्वीरें बहुत कमाल हैं'।

Films Famous For Songs: 'आशिकी' से लेकर 'रॉकस्टार' तक, बॉलीवुड की वो फिल्में जो गानों के लिए हैं मशहूर
विज्ञापन

'मायका' से शुरू किया था सफर
आरती सिंह चर्चित टीवी एक्ट्रेस हैं। वे अभिनेता गोविंदा की भांजी हैं और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन हैं। आरती ने शो 'मायका' से करियर शुरू किया। वे कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं। उन्हें रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में भी देखा जा चुका है। निजी जिंदगी की बात करें तो आरती सिंह ने 25 अप्रैल 2024 को दीपक चौहान से शादी रचाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें