फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इवेंट में अरशद वारसी की बेटी पर टिकी सबकी निगाहें, वीडियो हुआ वायरल, यूजर ने श्रद्धा कपूर से की तुलना

Mon, 06 Apr 2026 11:43 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Arshad Warsi Daughter Viral Video: अभिनेता अरशद वारसी एक अवॉर्ड फंक्शन में अपनी बेटी के साथ नजर आए। उनका यह वीडियो वायरल है। इस पर फैंस कमेंट कर रहे हैं। आइए जानते हैं इसमें क्या खास है।
विज्ञापन
जेने वारसी, अरशद वारसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर अरशद वारसी इन दिनों चर्चा में हैं। इस बार वह अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि अपनी बेटी की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में अरशद वारसी एक अवॉर्ड फंक्शन में अपनी बेटी जेने जोई वारसी के साथ नजर आए। लोगों की नजरें उनकी बेटी पर टिक गईं। जेने जोई वारसी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इस पर फैंस कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन


बेटी के साथ नजर आए अरशद
अवॉर्ड फंक्शन के रेड कार्पेट पर अरशद अपनी बेटी के साथ आए। उनकी बेटी जेने जोई वारसी ने सबका ध्यान खींच लिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अरशद वारसी अपनी बेटी के साथ हैं और मुस्कुरा रहे हैं। बेटी ने अरशद वारसी का हाथ पकड़ा है और वह भी मुस्कुरा रही हैं। इस बीच जेने ने ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी है। 
 

वीडियो पर यूजर्स ने किए कमेंट 
वायरल वीडियो पर कई यूजर्स ने रिएक्शन दिए हैं और अरशद वारसी की बेटी की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है 'हैंडसम पापा की खूबसूरत बेटी, भगवान आपकी रक्षा करे।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'वह वाकई बहुत खूबसूरत लग रही है।' एक और यूजर ने लिखा है 'जेने बहुत खूबसूरत लग रही हैं।'




विज्ञापन

अरशद वारसी की शादी और बच्चे
ख्याल रहे कि अरशद वारसी की मारिया गोरेटी से फरवरी 1999 में शादी हुई थी। अगस्त 2004 में उन्होंने अपने पहले बेटे जेके वारसी का स्वागत किया। मई 2007 में उन्होंने अपनी बेटी जेने जोई वारसी का स्वागत किया।

Dhurandhar 2: 18वें दिन 'धुरंधर 2' ने रचा इतिहास! घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ कमाने वाली बनी पहली फिल्म


अरशद वारसी की फिल्में
अरशद वारसी तीन दशकों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। आखिरी बार वह 2025 में फिल्म 'मस्ती 4' में नजर आए थे। वह 'धमाल 4', 'वेलकम टू द जंगल', 'किंग' और 'गोलमाल 5' जैसी फिल्मों का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें