फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या उर्फी जावेद पर किया गया काला जादू? इंडस्ट्री को लेकर किए सनसनीखेज खुलासे; बोलीं- ‘मेरे साथ जो हो रहा है…’

Sun, 05 Apr 2026 10:52 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Uorfi Javed Share Industry Dark Secret: अपने अटपटे फैशन सेंस के लिए मशहूर इंफ्लुएंसर, एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने हालिया एक इंटरव्यू में काला जादू को लेकर बात की। इंडस्ट्री में जलन की भावना को लेकर बेबाकी से अपनी बात रखी है।
विज्ञापन
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम@urf7i
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उर्फी जावेद का फैशन सेंस ही अटपटा नहीं है, कई बार वह अपनी बातों और हरकतों के कारण कंट्राेवर्सी से भी घिरी रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने काला जादू, इंडस्ट्री में नेपोटिज्म और जलन जैसी भावनाओं को लेकर खुलकर बातचीत की है। जानिए, इस बातों को लेकर वह क्या-क्या बोली हैं। 

विज्ञापन


उर्फी का चल रहा है बुरा वक्त 
हाल ही में फरीदून शहरयार के यूट्यूब चैनल पर उर्फी जावेद ने एक इंटरव्यू दिया। इसमें वह कहती हैं कि इन दिनों उनका वक्त खराब चल रहा है। शायद इसकी वजह काला जादू भी हो सकता है। वह कहती हैं, ‘मैं अभी अटकी हूं। मुझे लगता है कि किसी ने मुझ पर काला जादू कर दिया है। मेरे हाथ से शो निकल रहे हैं, ब्रॉन्ड डील भी जा रही हैं। सच में इन दिनों मेरा वक्त काफी बुरा चल रहा है।’

इंडस्ट्री में क्या सच में है जलन की भावना? 
आगे उर्फी जावेद कहती हैं, ‘मुझे पता है कि इंडस्ट्री में नेपोटिज्म काम आता है। लेकिन यहां पर मुझे कोई यहां पर जलता है, ऐसा नहीं है। मैंने सुना है कि इंडस्ट्री में लोग एक-दूसरे को गिराते हैं, काला जादू भी करते हैं। लेकिन मेरा साथ जो हो रहा है, वह इस वजह से हो रहा है, यह बात मैं कहूंगी तो अपने आप पर काम करना ही छोड़ दूंगी। अगर मैं सारी चीजों का दोष इन बातों पर मढ़ दूंगी तो मैं अपने आपको कैसे इंप्रूव करूंगी? इसलिए मुझे यह मानना होगा कि मैंने कहां गलती की है, उसे सुधारूंगी। अगर काला जादू वाली बात पर ही सबकुछ छोड़ दूंगी तो मेरी लाइफ अटक जाएगी।’  
विज्ञापन

 


 

विज्ञापन

उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम@urf7i
उर्फी जावेद का करियर फ्रंट कैसा चल रहा है? 
उर्फी जावेद रियलिटी शो ‘स्पिट्सविला’ का हिस्सा बनी हैं, बतौर होस्ट इस शो से जुड़ी हैं। वह कई और रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं। अपनी ही लाइफ पर एक रियालिटी शो ‘फॉलो कर लो यार’ उर्फी ने किया। साथ ही वह रियालिटी शो ‘एंगेज्ड रोका या धोखा’ और ‘ट्रेटर्स’ में का भी हिस्सा बनी थीं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें