श्री हरमंदिर साहिब पहुंचीं प्रीति
इस बीच प्रीति जिंटा रविवार को श्री हरमंदिर साहिब गईं। बॉलीवुड अभिनेत्री और पंजाब किंग्स की सह-मालकिन अमृतसर में मौजूद इस तीर्थस्थल पर पीले रंग का सूट पहनकर और सिर ढककर पहुंचीं।
क्या बोली प्रीति
यहां प्रीति ने मीडिया से कहा 'बस बाबा जी ने बुलाया तो मैं आ गई। पंजाबी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मुझे उम्मीद है कि वे सभी मैच जीतेंगे। हमें बहुत प्यार मिल रहा है।'
प्रीति का वर्कफ्रंट
इस बीच, काम की बात करें तो प्रीति जिंटा अगली बार 'लाहौर 1947' में नजर आएंगी। यह फिल्म 13 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अर्जुन रामपाल का वर्कफ्रंट
अर्जुन रामपाल हाल ही में फिल्म 'धुरंधर 2' में नजर आए थे। इसमें उन्होंने मेजर इकबाल का किरदार निभाया था। यह फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।