आज पूरे देश के लोग मदर्स डे मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी मां के बारे में लिख रहे हैं। इसमें सेलेब्स भी शामिल हैं। कई सेलेब्स ने आज सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी है। इन लोगों ने मां के बारे में लिखा है। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि सेलेब्स ने मदर्स डे कैसे मनाया है।
सनी देओल
सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं। एक जगह वह अपनी मां को गले लगाए हुए हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'मां मैं तुमसे प्यार करता हूं।'
बॉबी देओल
बॉबी देओल ने मदर्स डे के मौके पर बधाई दी है। उन्होंने अपनी मां के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मैं कितना भी बड़ा हो जाऊं, मैं आपका छोटा बच्चा ही रहूंगा।
अजय देवगन
अजय देवगन ने अपनी पत्नी, मां और सास की एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है कि जिंदगी में इन तीन महिलाओं का साथ पाकर वह धन्य हैं।
ऐशा देओल
वहीं ऐशा देओल ने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उनकी मां उनसे प्यार कर रही हैं। तस्वीर के कैप्शन में ऐशा देओल ने लिखा है 'मां मैं आपसे प्यार करती हूं।'
माधुरी दीक्षित
मदर्स डे के मौके पर माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपनी मां और अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं। इसके ऊपर उन्होंने लिखा है 'मदर्स डे की बधाई।'
अनुपम खेर
अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा 'खूबसूरती की इंतेहा देखी, जब मैंने मुस्कुराती हुई मां देखी।' उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर की है। इसमें उन्होंने मां की अहमियत के बारे में बताया है।
जैकी श्रॉफ
जैकी श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है 'मां'।
संजय दत्त
संजय दत्त ने मदर्स डे के मौके पर अपनी मां नर्गिस दत्त के साथ सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि काश आप यहां मेरे साथ होतीं।
शहनाज गिल
शहनाज गिल ने अपनी मां परमिंदर कौर गिल के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है 'मैं आपसे प्यार करती हूं।'
सोहा अली खान
सोहा अली खान ने मदर्स डे के मौके पर अपनी बेटी इनाया के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने एक बेहतरीन पोस्ट लिखी है।