'हार्डबॉल' से अभिनय में डेब्यू किया
पीटर ग्रीन ने 1990 में एनबीसी के क्राइम ड्रामा 'हार्डबॉल' के एक एपिसोड में गेस्ट अपीयरेंस के साथ ऑनस्क्रीन डेब्यू किया था। दो साल बाद उन्होंने 'लॉज ऑफ ग्रेविटी' से फिल्मों में डेब्यू किया। न्यू जर्सी में जन्मे इस अभिनेता ने 1990 के दशक की शुरुआत में कई बेहतरीन भूमिकाएं निभाईं, जिनमें क्लीन शेवन (1993) भी शामिल है।
टीवी में भी एक्टिव थे पीटर ग्रीन
ग्रीन ने टीवी शो द ब्लैक डोनेलीज, लाइफ ऑन मार्स और शिकागो पी.डी. में भी बार-बार भूमिकाएं निभाईं। वह हाल ही में जॉन विक प्रीक्वल सीरीज द कॉन्टिनेंटल (2023) और 2025 में टीवी सीरीज डोप थीफ के एक एपिसोड में नजर आए थे।
ग्रीन के परिवार में उनकी एक बहन और एक भाई हैं।