मां कहती थी रब राखा
दरअसल, हर साल अर्जुन और अंशुला मां की बर्थ एनिवर्सरी पर एक स्पेशल इवेंट आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। मंगलवार को अर्जुन ने इस स्पेशल इवेंट का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा, 'जैसा की मां हमेशा कहती थी रब राखा'। वीडियो में अंशुला कह रही हैं, 'मां उनसे हमेशा कहती थीं, तुझे जो करना है वो कर, तुझे जो बनाना है वो बन, रब राखा'। इसके बाद वे अपने भाई अर्जुन के गले लगकर भावुक होती नजर आ रही हैं। इवेंट में अंशुला का भाषण सुनकर अर्जुन कपूर अपने आंसू रोक नहीं पाए।
Esha Deol Bharat Takhtani: अभिनेत्री ईशा देओल और भरत तख्तानी हुए अलग, शादी के 12 साल बाद टूटा रिश्ता
कैंसर से मोना सुरी का हुआ था निधन
अर्जुन कपूर के इस वीडियो पर बी-टाउन के कई स्टार्स ने कमेंट किया। इसमें बॉबी देओल, आयुष्मान खुराना, डायना पेंटी, भूमि पेडनेकर, पुलकित सम्राट समेत कई सितारे शामिल रहे। वहीं, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने बहन अंशुला का ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा। गौरतलब है कि बोनी कपूर ने साल 1983 में मोना सुरी से शादी की थी। इसके बाद 1996 में अलग हो गए थे। इसी दौरान बोनी ने श्री देवी से शादी रचाई। 25 मार्च 2012 को मोना सुरी का कैंसर से निधन हो गया था।
Fighter: फिल्म 'फाइटर' के इस सीन पर मचा विवाद, असम की भारतीय वायु सेना अधिकारी ने मेकर्स को भेजा कानूनी नोटिस