अपनी शानदार प्रेम कहानी की बदौलत फिल्म नमस्ते इंग्लैंड के कलाकार अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा से मिलने का सपना आज पूरा हो जाएगा। अमर उजाला के पाठकों के लिए हुए एक कॉन्टेस्ट में हजारों की संख्या में लोगों ने अपनी प्रेम कहानियां भेजीं। इन अद्भुत कहानियों में से कुछ को चुनना बहुत ही कठिन रहा। दिल को छू जाने वाली कहानियां भेजकर विजेता बनने वाले जोड़ों को आज दिल्ली में एक शानदार कार्यक्रम में फिल्म नमस्ते इंग्लैंड की जसमीत यानी परिणीति चोपड़ा और परम यानी अर्जुन कपूर से मिलने का मौका मिलेगा। इस कॉन्टेस्ट में अमर उजाला ने अपने पाठकों से ऐसी प्रेम कहानियां मंगाई थीं, जिनमें अपने प्रेमी-प्रेमिका के लिए कुछ खास किया हो और उसे पा भी लिया हो।
जसमीत और परम के साथ साझा करेंगे प्यार का अहसास
फिल्म नमस्ते इंग्लैंड में हीरो परम एक दृश्य में अपनी पत्नी जसमीत से कहता है कि पूरी दुनिया एक ही चीज पर कायम है, वो है प्यार। प्यार के इसी अहसास को आज विजेता जोड़े अपने पसंदीदा कलाकारों के साथ बांटेंगे। इतना ही नहीं अर्जुन और परिणीति भी मुहब्बत के इन जीवंत श्रेष्ठ उदाहरणों से मिलने को बेताब हैं। पाठकों की सीधी मुलाकात का प्रसारण अमर उजाला डॉट कॉम और अमर उजाला के फेसबुक पेज पर भी किया जाएगा।
ये रहे भाग्यशाली विजेता
- दिवाकर वर्मा - भदोही
- सुकेश कुमार - बरेली
- आमिर कुरैशी - आगरा
- शुभम वाजपेयी - ललितपुर
- अमित बरोलिया - आगरा
- संगीता - बनारस
- प्रदीप - देहरादून
- अंशु गुप्ता - मुरादाबाद
- अलिशा खान - बरेली
- अंजलि - ग्रेटर नोएडा
- प्रिया सिंह - रामपुर
- मीनू - मथुरा