सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का एलान करके हंगामा मचा दिया है। उनके फैंस उनके इस कदम से हैरान हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि आर्टिस्ट को दिए जाने वाली फीस को लेकर अरिजीत सिंह क्या सोचते थे। उन्होंने कहा था कि वह फिल्म इंडस्ट्री के निर्माताओं, निर्देशकों और प्रोडक्शन हाउस को कलाकारों को पेमेंट करने के बारे में बताना चाहेंगे।
फिल्ममेकर से क्या बात करना चाहते थे अरिजीत?
'द म्यूजिक पॉडकास्ट' से बातचीत में अरिजीत ने कहा था निर्माताओं, निर्देशकों और प्रोडक्शन हाउस को कुछ बातों को लेकर साफ होना चाहिए। जैसे 'या तो काम करवाओ पैसा दो, या तो काम मत करवाओ।' अरिजीत ने कहा कि कई बार, एक कलाकार जितनी मेहनत करता है, उसे उसके हिसाब से पैसे नहीं मिलते। काम करने के बाद, एक कलाकार को एहसास होता है कि उसे जितने पैसे मिले, उसने उससे ज्यादा काम किया है।
अरिजीत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
आर्टिस्ट के साथ नाइंसाफी
सिंगर ने आगे कहा 'आर्टिस्ट को बोला जाता है कि तुमको इतना पैसा मिलेगा और तुम ये काम करो। वो भी मोलभाव करके होता है। उसमें वह मान जाता है। जब वह काम करता है तो भूल जाता है कि उसको उस पैसे के लिए कितना काम करना है। फिर जो पैसे आते हैं वह उससे कम आते हैं। इस तरह से आप आर्टिस्ट को मार रहे हैं।'
Arijit Singh: अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा, प्यार देने के लिए फैंस का जताया आभार
कलाकारों के लिए एक सिस्टम होना चाहिए
उन्होंने आगे कहा 'संगीतकार और गायक के लिए एक सिस्टम होना चाहिए। जैसे पहले होता था। जो सेशन रिकॉर्ड हो, उसके लिए पैसे मिलें, फिर चाहे वह फाइनल में रहे या ना रहे। यह बहुत अच्छा सिस्टम है कि सब लोग काम करेंगे और उसके लिए पैसे मिलेंगे।'
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरिजीत सिंह आर्टिस्ट को वक्त पर सही मेहनताना न मिलने पर नाराज थे। हालांकि उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास क्यों लिया इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।
अरिजीत सिंह ने सिंगिंग को कहा अलविता
बता दें कि मंगलवार को अरिजीत ने ऐलान किया कि वह अब प्लेबैक सिंगर के तौर पर नए असाइनमेंट नहीं लेंगे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा 'नमस्ते, आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं। इतने वर्षों तक आपने मुझे इतना प्यार दिया, इसके लिए मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं अब कोई नया काम नहीं लूंगा। मैं इसे खत्म कर रहा हूं। यह एक शानदार सफर था।'