निजी समारोह में की थी शादी
बता दें अरबाज और शूरा ने दिसंबर 2023 में एक निजी और पारिवारिक समारोह में शादी की थी। शादी में सिर्फ करीबी रिश्तेदार और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। अरबाज ने शादी से पहले लंबे वक्त तक शूरा को डेट किया था।
यह खबर भी पढ़ें: Dhanashree: 'फिक्र मत करो मेरी मम्मी...', धनश्री वर्मा ने समय रैना के 'शुगर डैडी' तंज का दिया करारा जवाब
शानदार बेबी शावर में दिखा स्टाइल
कुछ ही दिनों पहले अरबाज और शूरा ने बेबी शावर पार्टी रखी थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। इस मौके पर खुद सलमान खान भी पहुंचे थे, जो इन दिनों ‘बिग बॉस 19’ और अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिर भी उन्होंने अपने भाई के खास दिन के लिए वक्त निकाला।
बेबी शावर में दोनों ने पीले रंग के मैचिंग आउटफिट्स पहनकर सबका ध्यान खींचा। शूरा ने फ्लोइंग गाउन पहना था, जबकि अरबाज ने व्हाइट पैंट के साथ येलो शर्ट कैरी की। इस दौरान कपल बेहद खुश नजर आ रहा था और उनके चेहरे पर पैरेंट बनने की खुशी साफ झलक रही थी।