फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Silvina Luna: अर्जेंटीना की एक्ट्रेस लूना को प्लास्टिक सर्जरी कराना पड़ा भारी, 43 साल की उम्र में हुआ निधन

Sat, 02 Sep 2023 04:52 PM IST
Jeet Kumar एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अर्जेंटीना की जानी-मानी अभिनेत्री और मॉडल सिल्विना लूना की मौत की खबर सामने आई है। उन्होंने 43 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी मौत प्लास्टिक सर्जरी गलत होने के कारण हुई है।
विज्ञापन
Silvina Luna - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्जेंटीना की जानी-मानी अभिनेत्री और मॉडल सिल्विना लूना की मौत की खबर सामने आई है। उन्होंने 43 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई थी जिसके बाद उनको कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां शुरू हो गई थीं और उनकी किडनियों में परेशानी हो गई थी। 

विज्ञापन


सिल्विना लूना की मौत की खबर सुन अर्जेंटीना फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल बना हुआ है। उनके वकील, फर्नांडो बर्लैंडो ने उनकी मृत्यु की खबर की पुष्टि की। रिपोर्ट के अनुसार, 2011 में प्लास्टिक सर्जरी कराने के कुछ ही दिनों बाद सिल्विना लूना को स्वास्थ संबंधी परेशानियां होने लगी थीं। इसके बाद उनको किडनी संबंधी समस्याएं हो गईं। 

पिछले 79 दिनों लूना अर्जेंटीना के इटालियनों हॉस्पिटल में एडमिट थीं, जहां उनका इलाज चल रहा था। 31 अगस्त गुरुवार को सिल्विना लूना जिंदगी की जंग को हार गईं और इलाज के दौरान ही इस दुनिया को छोड़ कर चली गईं।
विज्ञापन



अर्जेंटीना के अभिनेता गुस्तावो कोंटी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा कि हमने हमेशा आपसे प्यार किया है। हम हमेशा आपसे प्यार करते रहेंगे। हम एक ही रास्ते पर चले हैं। हम हमेशा दिल से एक साथ हैं क्योंकि आप मेरा चुना हुआ परिवार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें