छुट्टियों का आनंद लेते नजर आईं तृप्ति
तृप्ति डिमरी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई तस्वीरें साझा की। एक तस्वीर में वह बकरियों को खिलाती हुई नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह हॉट चॉकलेट का आनंद ले रही हैं। एक अन्य तस्वीर में वह रेस्टोरेंट में पोज दे रही हैं।
Thama: आयुष्मान और रश्मिका की ‘थामा’ का इंट्रोडक्टरी शूट हुआ पूरा, फिल्म से जुड़ी अपडेट आई सामने
सैम ने तृप्ति जैसी तस्वीरें की शेयर
वहीं, सैम मर्चेंट ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उसी तरह की बकरी को खिलाते नजर आ रहे हैं। सैम ने भी उसी टेबल की तस्वीर पोस्ट की, जिस पर तृप्ति ने बैठकर तस्वीर खिंचवाई थी। सैम ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी बकरियों को खाना खिलाते हुए अपनी वही तस्वीर शेयर की, जिससे यह अनुमान और भी बढ़ गया कि दोनों साथ में छुट्टियां मना रहे हैं। वहीं, एक अन्य तस्वीर में मर्चेंट को सर्दियों के कपड़े पहने हुए और हाथ में ड्रिंक लिए हुए सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है। दोनों के सोशल मीडिया पर एक जैसी तस्वीरें दिखने से उनके डेटिंग की अफवाहों को जोर मिलता है। हालांकि, दोनों ने अपने डेटिंग की अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Dhop Song: 'धोप' पर दिल खोलकर थिरके राम चरण और कियारा, रिलीज के साथ ही वायरल 'गेम चेंजर' का नया गाना