वेटरन एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह इस समय सुर्खियों में आ गईं हैं। वजह है उनका जवाब, जो उन्होंने ट्रोलर्स को दिया है। अभिनेत्री को अक्सर सोशल मीडिया पर अपने जीवन और परिवार से जुड़े पलों को साझा करते हुए देखा जाता है। उनके एक पोस्ट पर किसी यूजर ने उन्हें ट्रोल करने का प्रयास किया, जिसका उन्होंने करारा जवाब दिया है। आइए जानते हैं ऐसा क्या हुआ कि भड़कीं एक्ट्रेस।
नेटिजंस ने एक्ट्रेस के परिवार को किया ट्रोल
अर्चना पूरन सिंह, जिन्हें कपिल शर्मा जैसे कॉमेडी शो के लिए जाना जाता है। साथ ही अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं और अपने परिवार के साथ बिताए गए अनुभवों को शेयर करती रहती हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें किसी यूजर ने उनकी पोस्ट पर कमेंट किया। यूजर ने लिखा, ‘सिर्फ शैक्षणिक जानकारी के लिए, आपके दादू और नानी एक साथ क्यों रह रहे हैं? क्या यह वृद्धाश्रम जैसा है?’
अभिनेत्री ने दिया करारा जवाब
यूजर द्वारा किया गया सवाल अर्चना पूरन सिंह को बिल्कुल पंसद नहीं आया और उन्होंने इसका जोरदार जवाब दिया है। यहीं नहीं उन्होंने इस प्रतिक्रिया का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। एक्ट्रेस ने कहा, ‘आपके शैक्षणिक ज्ञान के लिए, यह कोई वृद्धाश्रम नहीं है। यह एक भारतीय घर है। मैं आपको भारतीय घर की परिभाषा बताती हूं, यह वह जगह है जहां बुजुर्गों को प्यार और सम्मान दिया जाता है और उन्हें परिवार के करीब रखा जाता है।’
यह खबर भी पढ़ें:
Dipika Kakar: 14 घंटे की सर्जरी के बाद दीपिका आईसीयू से आईं बाहर, शोएब ने कहा- ‘लिवर का कुछ हिस्सा काटा गया…’
अर्चना पूरन सिंह के बारे में
अर्चना पूरन सिंह के काम की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार शौना गौतम के निर्देशन में बनी फिल्म ‘नादानियां’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने मिसेज ब्रगनजा मल्होत्रा के रूप में भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह अब कपिल शर्मा कॉमेडी शो के तीसरे सीजन में नजर आने वाली हैं, जो 27 जून से स्ट्रीम किया जाएगा।