फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Archana Gautam: 'मुझसे पंगा मत लो, अब चुप नहीं बैठूंगी', सच में अर्चना गौतम के साथ हुआ धोखा या कोई नया शो?

Wed, 03 Sep 2025 10:27 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Archana Gautam Cryptic Post: अर्चना गौतम ने हाल ही में अपने एक पोस्ट से सभी को हैरान कर दिया है। अर्चना ने बताया है कि उनके साथ धोखा हुआ है और अब वो चुप नहीं बैठेंगी।
विज्ञापन
अर्चना गौतम - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री अर्चना गौतम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपनी बेबाक छवि और निडर बयानों के लिए जानी जाने वाली अर्चना ने हाल ही में इंस्टाग्राम ऐसा संदेश साझा किया, जिसने उनके प्रशंसकों और चाहने वालों को सोचने पर मजबूर कर दिया। अर्चना के क्रिप्टिक पोस्ट के बाद अब उनके फैंस चिंतित हो गए हैं। आखिर क्या है मामला, चलिए आपको बताते हैं।
विज्ञापन


अर्चना बोलीं- धोखा हुआ है मेरे साथ
दरअसल मंगलवार को अर्चना ने पोस्ट करते हुए लिखा- 'धोखा हुआ है मेरे साथ। मेरे से पंगा मत लो। मैं अभी अपने पे उतरी नहीं हूं। हर तरफ बस ईर्ष्या और धोखा। कब तक चुप रहेंगे। कल सब कुछ बताऊंगी।' इस पोस्ट के बाद अब अभिनेत्री के फैंस के बीच खलबली मच गई है। सब जानने को बेताब है कि आखिर अर्चना के साथ ऐसा क्या हुआ है।

विज्ञापन


हालांकि अर्चना का ये पोस्ट वाकई में उनके दुख की तरफ इशारा करता है या फिर किसी प्रोजेक्ट को वो प्रमोट करना चाहती हैं। इस बात का खुलासा अभी नहीं हुआ है। अर्चना ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया और उसकी तस्वीरें भी वो लगातार अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। ऐसे में अर्चना का ये पोस्ट किसी प्रोजेक्ट के लिए ही होने के ज्यादा चांस हैं।

अर्चना के पोस्ट पर रिएक्शन्स
बता दें अर्चना के पोस्ट को पढ़ने के बाद जहां ज्यादातर लोग उनकी हिम्मत और मुश्किलों की बात कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी रहे जो सोच रहे हैं कि अर्चना ड्रामा कर रही हैं। उनकी दोस्त और एक्ट्रेस नायरा बनर्जी ने तो उनके पोस्ट पर यहां तक लिख दिया कि ये कौन सा शो है।



अर्चना गौतम का करियर
अर्चना गौतम की जिंदगी हमेशा से चर्चा में रही है। उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली अर्चना ने अपनी पहचान बनाने के लिए बेहद कठिनाइयों का सामना किया। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने अभिनय की राह चुनी, तो उनके पिता इस फैसले के खिलाफ थे। लेकिन उनकी मां ने गुपचुप तरीके से अपनी जमा-पूंजी बेचकर उन्हें मुंबई भेजा। यही 33,000 रुपये उनके करियर की नींव बने।

ये खबर भी पढ़ें: SS Rajamouli: ‘SSMB 29’ की शूटिंग के बीच एसएस राजामौली ने केन्या के मंत्री से की मुलाकात, सामने आई तस्वीरें

मुंबई आकर अर्चना ने छोटे-मोटे कामों से शुरुआत की और उन्हें पहला मौका टीवी सीरियल 'बुद्ध' में मिला। लेकिन असली पहचान उन्हें बिग बॉस 16 से मिली, जहां उनकी स्पष्टवादी और निडर छवि ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। यही शो उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।

रियलिटी शो और मॉडलिंग की दुनिया
अर्चना ने मॉडलिंग में भी सफलता हासिल की और 2018 में मिस बिकिनी इंडिया का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद उन्होंने रियलिटी शोज की ओर रुख किया। बिग बॉस 16 में लोकप्रियता मिलने के बाद उन्हें खतरों के खिलाड़ी 13 का हिस्सा बनने का मौका मिला, जहां उन्होंने अपनी जिजीविषा और हिम्मत से दर्शकों का दिल जीता।

हाल ही में वह सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में नजर आईं। इस शो में उन्होंने अपने कुकिंग टैलेंट से सबको चौंकाया। उनके साथ इस शो में तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, फैयजू, दीपिका कक्कड़ और अभिजीत सावंत जैसे सितारे भी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें