बॉलीवुड अभिनेता-निर्माता अरबाज खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे एक्टर की पत्नी शूरा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया था। इस वीडियो में अभिनेता का फनी अंदाज दिख रहा है, जिसे देख यूजर्स को मलाइका अरोड़ा याद आ रही हैं। आइए जानते हैं कि नेटिजंस ने क्या प्रतिक्रिया दी।
क्या है वायरल वीडियो?
हाल ही में सोशल मीडिया पर अभिनेता अरबाज खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो किसी मॉल में दिख रहे हैं। इस वायरल वीडियो में एक्टर बच्चों की छोटी वाली इलेक्ट्रिक साइकिल पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, आपको बताते चलें कि इस वीडियो को खुद अभिनेता की पत्नी शूरा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। साथ ही उन्होंने कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा था कि उनके पति किसी को सवारी पर नहीं ले जा सकते। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह खबर भी पढ़ें:
Anupam Kher: ‘लोगों से जुड़ती है मेट्रो इन दिनों की कहानी’, अनुपम खेर ने की निर्देशक अनुराग बसु की तारीफ
नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस विडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि वो अब बहुत खुश दिख रहे हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि कोई भी उम्र हो जीवन के हर पल को एंजाय करना सीखे, जैसे अरबाज खान कर रहे हैं। वहीं एक यूजर ने मजाक में बोला कि इन्हीं हरकतों की वजह से उन्हें मलाइका अरोड़ा ने छोड़ दिया था। इसके अलावा कुछ ने कहा कि बचपन को दोबारा जीते अरबाज खान।
अरबाज खान का वर्कफ्रंट
अरबाज खान के वर्क फ्रंट की बात करें वे बतौर निर्माता ‘दबंग 4’ पर काम कर रहे हैं। वह फिल्म में माखनचंद पांडे की भूमिका भी निभा सकते हैं। अरबाज ने कहा, 'दबंग 3 और ‘दबंग 4’ के बीच का समय दूसरे और तीसरे भाग के बीच जितना लंबा नहीं होगा। हम इसे बनाने जा रहे हैं'।