राशि खन्ना तेलुगु फिल्मों की जानी मानी अदाकारा हैं। हाल में ही वह फिल्म 'योद्धा' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आई थीं। वह मुख्यत तेलुगु फिल्मों में नजर आती हैं। हालांकि, उन्होंने तेलुगु के अलावा भी कई अन्य भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। इस साल उन्हें अब तक कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं मिला था, लेकिन अब जल्द ही वह एक और हिंदी फिल्म में नजर आएंगी।
'अरनमनई 4' में आई थीं नजर
राशि हाल में ही योद्धा के अलावा तमिल फिल्म 'अरनमनई 4' में भी नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री तमन्ना भाटिया भी नजर आई थीं। फिल्म ने तमिल और तेलुगु बॉक्स ऑफिस पर काफी बेहतर प्रदर्शन किया था। हाल में ही फिल्म को हिंदी में भी रिलीज किया गया है। 'अरनमनई 4' से उनके तमिल फिल्मी करियर में एक नई उछाल आई है। अब अभिनेत्री जल्द ही अपने हिंदी फैंस को सरप्राइज देने वाली हैं। वह जल्द ही अपनी आगामी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' में नजर आएंगी।
Sushant Singh Rajput: भाई की याद में केदारनाथ धाम पहुंचीं सुशांत की बहन, चौथी पुण्यतिथि से पहले किया दर्शन
दिखेगी राशि और विक्रांत की जुगलबंदी
अभिनेत्री के इस फिल्म को लेकर खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। राशि इस फिल्म में अवॉर्ड विजेता अभिनेता विक्रांत मैसी के साथ नजर आएंगी। विक्रांत पिछली बार फिल्म '12वीं फेल' में नजर आए थे। फिल्म को काफी चर्चा मिली थी। राशि और विक्रांत को एक साथ देखने के लिए उनके फैंस काफी उत्साहित है। राशि इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जो 2002 के गोधरा ट्रेन आगजनी पर आधारित है।
Indian 2: 'इंडियन 2' के डायरेक्टर का चौंकाने वाला एलान, फिल्म में नहीं दिखेंगी काजल अग्रवाल, फैंस हुए मायूम
अब अगस्त में रिलीज होगी 'साबरमती रिपोर्ट'
फिल्म का नाम 'द साबरमती रिपोर्ट' रखा गया है और इसका निर्देशन रंजन चंदेल कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। फिल्म की रिलीज डेट इस साल मई में रखी गई थी, लेकिन बाद में इसके रिलीज डेट में बदलाव किया गया था। मेकर्स ने बाद में जानकारी दी थी कि फिल्म इस साल ही अगस्त के महीने में रिलीज होगी। कुछ महीने पहले ही फिल्म टीजर जारी किया गया था। जिसमें उस भयावह मंजर की छोटी सी झलक दिखाई गई थी।
कौन हैं फुलेरा गांव के 'दामाद जी'? होटल में थे वेटर