फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

April Fool: 62 साल पहले रफी साहब ने गाया था ‘अप्रैल फूल बनाया..’, जानिए क्या थी उस फिल्म की कहानी?

Wed, 01 Apr 2026 09:58 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

April Fool Day: ‘अप्रैल फूल डे’ पर हम आपको हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्म ‘अप्रैल फूल’ के बारे में बताने जा रहे हैं। इसी फिल्म के लिए 62 साल पहले रफी साहब ने अपनी आवाज में गीत गाया था- ‘अप्रैल फूल बनाया तो उनको गुस्सा आया'। इसी गाने से यह दिन भी ट्रेंड में आया।
विज्ञापन
अप्रैल फूल 1964 - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1 अप्रैल वो दिन है, जब किसी को मूर्ख बनाने पर बुरा नहीं माना जाता। अगर कोई बुरा मान भी जाए तो उसे ‘अप्रैल फूल बनाया तो उनको गुस्सा आया' सुना दिजिएगा। यह गीत है साल 1964 में रिलीज हुई फिल्म ‘अप्रैल फूल’ का। इस फिल्म में बिस्वजीत चटर्जी और सायरा बानो ने मुख्य भूमिका निभाई है। आइए ‘अप्रैल फूल’ डे पर इस फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें जानते हैं।

विज्ञापन

फिल्म अप्रैल फूल - फोटो : X
फिल्म की स्टार कास्ट
'शार्गिद', 'जंगली' और 'तीसरी आंख' जैसी फिल्में बनाने वाले सुबोध मुखर्जी ने ‘अप्रैल फूल’ की कहानी लिखी। बंगाली सुपरस्टार बिस्वजीत चटर्जी ने बतौर लीड हीरो का किरदार निभाया और अभिनेत्री सायरा बानो ने उनका साथ दिया। इनके अलावा आई एस जोहर, सज्जन, राजन हसकर और जयंत जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका अदा की।

मोहम्मद रफी - फोटो : X
‘अप्रैल फूल’ की कहानी
फिल्म एक साधारण से लड़के और अमीर लड़की की कहानी पर आधारित है। लड़के को लड़की से प्यार हो जाता है। उसे लगता है वह गरीब है इसलिए लड़की उससे प्यार नहीं करेगी। वह अमीर होने का नाटक करने लगता है, लेकिन उसकी असलियत लड़की के सामने आ जाती है। लड़की नाराज हो जाती है। तब लड़का उसे 'अप्रैल फूल बनाया तो उनको गुस्सा आया...' गाकर सुनाता है। इस गीत को मोहम्मद रफी ने गाया है। 
विज्ञापन

फिल्म अप्रैल फूल - फोटो : X
अप्रैल फूल की कमाई
अपने समय की यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट मानी जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 40 लाख रुपये के बजट में बनी थी। बॉक्स ऑफिस से इसने लगभग 95 लाख रुपये के आस पास कमाई की थी। इस कलेक्शन के साथ यह फिल्म साल 1964 की चुनिंदा हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई। मलयालम सिनेमा ने भी इस नाम से एक फिल्म साल 2010 में बनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें