फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Kalyan: पवन कल्याण ने बताया सिंगापुर हादसे में घायल बेटे मार्क की सेहत का हाल, पीएम मोदी को कहा शुक्रिया

Tue, 08 Apr 2025 08:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pawan Kalyan Son Mark Shankar Injured: अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के छोटे बेटे मार्क शंकर सिंगापुर में एक हादसे का शिकार हो गए हैं। पवन कल्याण ने मीडिया से बातचीत में बेटे की सेहत के बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन
पवन कल्याण - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के छोटे बेटे मार्क शंकर सिंगापुर में एक हादसे का शिकार हो गए हैं। सिंगापुर के एक स्कूल में लगी भीषण आग की चपेट में मार्क भी आ गए और अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। इस हादसे पर और बेटे की तबीयत को लेकर पवन कल्याण ने जानकारी दी है। 

विज्ञापन

'पीएम मोदी ने बहुत मदद की'
सिंगापुर में आग दुर्घटना में अपने छोटे बेटे मार्क कल्याण के घायल होने पर आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, टवह ब्रोंकोस्कोपी से गुजर रहा है। उसे सामान्य एनेस्थीसिया दिया जाएगा। समस्या यह है कि इसका दीर्घकालिक असर होगा... मैं प्रधानमंत्री मोदी का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे फोन किया और सुनिश्चित किया कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। उन्होंने सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग के माध्यम से बहुत सहायता की'।
 

एक बच्चे की गई जान, कई घायल
पवन कल्याण ने हादसे को लेकर कहा, 'वे एक समर कैंप में भाग लेने वाले थे और वहां आग लगने की घटना हुई... जब मैंने इसके बारे में सुना, तो मुझे लगा कि यह कोई साधारण घटना होगी, बाद में मुझे इसकी गंभीरता का एहसास हुआ। इसमें एक बच्चे की जान चली गई और बहुत सारे बच्चे अभी अस्पताल में हैं...'।

यह खबर भी पढ़ें:
Mawra Hocane: हिंदी फिल्म में फवाद खान के कमबैक विवाद पर मावरा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ये निर्माता का सिरदर्द है
विज्ञापन

सीएम चंद्रबाबू नायडू का भी कहा शुक्रिया
पवन कल्याण ने मुश्किल वक्त में साथ देने और सहयोग के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का भी शुक्रिया अदा किया। सिंगापुर के स्कूल में लगी आग में मार्क शंकर के हाथ और पैर घायल होने की जानकारी सामने आई है। बता दें कि मार्क, पवन कल्याण और एन्ना लेजनेवा के बेटे हैं। उनका जन्म साल 2017 में हुआ। वे अभी आठ वर्ष के हैं।

यह खबर भी पढ़ें:
Jatadhara: सोनाक्षी सिन्हा ने पूरी की पहली तेलुगु फिल्म की शूटिंग, बोलीं- 'बहुत धमाल किया, बड़ा मजा आया'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें